कलेक्टर ने विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

Monday, April 7, 2025 - 19:13
Updated: 2 years ago
0
कलेक्टर ने विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

गुना (आरएनआई) जिला कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आज आयोजित समय-सीमा बैठक में  कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने सभी अधिकारियों से शासन की मंशा को ध्यान में रखते हुए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि अधिकारी जनता के हित में कार्य करेंगे तो लोग उन्हें हमेशा याद रखेंगे। बैठक में अपर कलेक्‍टर अखिलेश जैन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभिषेक दुबे, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी विशाल सिंह, अनुविभागीय अधिकारी सहित सभी जिला अधिकारीगण उपस्थित रहे।

कलेक्टर श्री कन्याल ने अधिकारियों से प्रो-ऐक्टिव होकर कार्य करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि काम करने में कॉडिनेशन, कम्‍यूनिकेशन तथा कॉपरेशन के सिद्धांतों का पालन करते हुए भारत के विकास की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है। 

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत सभी गांवों में मूलभूत सुविधाओं की सुनिश्चितता के लिए कलेक्टर ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को गांवों को गोद लेकर प्राथमिकता से काम करने का निर्देश दिए।

ग्रीष्म ऋतु के मद्देनजर कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया  कि बिना अनुमति के नलकूप खनन का कार्य किसी भी स्थान पर न किया जाए और पीएचई विभाग इस कार्य की सतत निगरानी करे। इसके साथ ही असफल नलकूपों को विधिवत ढंकने का कार्य सुनिश्चित करने की बात कही।

बैठक में कलेक्टर ने ई-ऑफिस प्रणाली, पीएम जनमन, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड सहित लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। 

कलेक्टर ने ई-ऑफिस प्रणाली की शीघ्र लागू करने की आवश्यकता पर भी बल दिया, जिससे प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। इसके अलावा, सीएम हेल्पलाइन और जनसुनवाई मामलों के शीघ्र निपटान के निर्देश दिये।

 Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User