कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी आमजनों की समस्याएँ, मौके पर ही कई मामलों का किया निराकरण

Tuesday, March 11, 2025 - 21:10
Updated: 2 years ago
0
कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी आमजनों की समस्याएँ, मौके पर ही कई मामलों का किया निराकरण
गुना (आरएनआई) जिला कलेक्‍ट्रेट के जनसुनवाई कक्ष में आज जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान कलेक्‍टर किशोर कुमार कन्‍याल ने विभिन्‍न आवेदकों से चर्चा कर उनसे संबंधित समस्‍याओं के आवेदन लिए, साथ ही उनके समुचित निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। आज जनसुनवाई के दौरान अनुकंपा नियुक्ति, राशन कार्ड, पेंशन, कब्‍जा दिलाने, स्‍वास्‍थ्‍य सुविधा, एवं आवास सहित विभिन्‍न मुद्दों पर नागरिकों द्वारा अपने आवेदन दिए गये। इस दौरान विभिन्‍न आवेदकों द्वारा अपनी समस्‍याओं से संबंधित 188 आवेदन प्रस्‍तुत किये गये। जिनके निर्धारित समयावधि में निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये गये। 
आज जनसुनवाई के दौरान कलेक्‍टर श्री कन्‍याल द्वारा किये गये नवाचार हेल्‍थ कैंप एवं आधार कार्ड कैंप का निरीक्षण किया। उन्‍होंने निर्देशित किया कि हेल्‍थ कैंप एवं आधार कार्ड कैंप में जितने लोग लाभांवित हो रहे हैं उनका रिकॉर्ड निर्धारित प्रपत्र पर संधारित किया जाये। 
 
कलेक्टर श्री कन्याल ने नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जनसुनवाई में स्वास्थ्य शिविर एवं आधार कार्ड हेल्‍प डेस्‍क के निर्देश दिए हैं। जिसके क्रम में आज जनसुनवाई कक्ष के बाहर स्‍वास्‍थ्‍य विभाग द्वारा 70+आयुष्‍मान कार्ड, नेत्र परीक्षण कैंप, प्रधानमंत्री शहरी आवास एवं आधार कार्ड  हेल्‍प डेस्‍क लगाकर आमजनों को आधार कार्ड बनाने की सुविधा उपलब्‍ध करायी गई। आज स्‍वास्‍थ्‍य शिविर में 12 ना‍गरिकों के स्‍वास्‍थ्‍य का परीक्षण किया गया। इसी प्रकार नेत्र परीक्षण शिविर में 07, आधार कार्ड में 40 से अधिक लोगों को टोकन वितरित कर आधार कार्ड बनाये गये तथा प्रधानमंत्री शहरी एवं ग्रामीण आवास योजना अंतर्गत 26 आवेदन प्राप्‍त हुए। 
 
आज जनसुनवाई के दौरान आवेदक मुलायम सिंह अहिरवार द्वारा  आर्थिक सहायता के लिये मांग की थी। उन्‍होंने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। कलेक्‍टर द्वारा आवेदक मुलायम सिंह अहिरवार के आवेदन पर विचार करते हुए रेडक्रास के माध्‍यम से दस हजार रूपए का चेक प्रदान किया गया। 
 
आज आयोजित जनसुनवाई के दौरान मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभिषेक दुबे, संयुक्‍त कलेक्‍टर डॉ. संजीव खेमरिया, डिप्‍टी कलेक्‍टर श्रीमति जिया फातिमा, अनुविभागीय अधिकारी श्रीमति शिवानी पाण्‍डे सहित विभिन्‍न जिला अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User