कर्मचारी संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा

Tuesday, August 27, 2024 - 22:41
Updated: 2 years ago
0

गुना (आरएनआई) राज्य कर्मचारी संघ,शिक्षक कांग्रेस,शासकीय शिक्षक संगठन,सम्रग शिक्षक के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने श्रीमती शिल्पा गुप्ता आयुक्त लोकशिक्षण से सौजन्य भेंटकर विसंगतिपूर्ण अतिशेष शिक्षक प्रक्रिया पर रोक लगाने, पोर्टल अपडेट कराने के उपरांत ही अतिशेष प्रक्रिया कराने , उच्चपद प्रभार के शेष लंबित आदेश शीघ्र जारी कराने की मांग की तथा ज्ञापन सौपा। आयुक्त ने प्रतिनिधिमंडल को अवगत कराया कि वित विभाग की आपत्ति के कारण अतिशेष शिक्षकों के समायोजन पर रोक लगाना संभंव नही है पोर्टल की विसंगतियों के कारण किसी शिक्षक को गलत अतिशेष दर्शाया गया हो तो वह डीईओ को अभ्यावेदन प्रस्तुत कर काउसिलिंग से पूर्व सुधार कराकर समस्या का निराकरण कराले। समस्त डीईओ को इस संबंध में निर्देश दे दिये गये है कि काउसिलिंग से पूर्व विधिवत भौतिक सत्यापन कर पोर्टल की विसंगतियों में सुधार करने के उपरांत ही अतिशेष शिक्षकों की काउसिलिंग की जावे। गंभीर बीमार,  विकलांग और सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों को अतिशेष से मुक्त करने के निर्देश दे दिये गये है। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों से डीईओ से संपर्क कर निष्पक्ष अतिशेष शिक्षकों के समायोजन कार्य में सहयोग की अपील की। आयुक्त से मुलाकात के उपरांत प्रतिनिधिमंडल ने भोपाल डीईओ एन.के.अहिरवार से मुलाकात कर अतिशेष शिक्षकों की समस्याओं एवं पोर्टल की विसंगतियों से अवगत कराया। डीईओ ने आश्वत किया कि पोर्टल की सूची के अलावा समस्त संकुल प्राचार्यों से शालावार वास्तविक  छात्र संख्या,  शाला वार पदस्थ शिक्षकों की सूची एवं रिक्त पदों की जानकारी मागी गई है उपरोक्त जानकारी का भौतिक सत्यापन करने के उपरांत अतिशेष का निर्धारण कर काउसिलिंग आयोजित कि जावेगी। प्रतिनिधि मंडल में हेमंत श्रीवास्तव,  सतीश शर्मा, उपेन्द्र कौशल,  सुभाष शर्मा, महावीर प्रसाद  शर्मा, जितेन्द्र शाक्य, रेनू सागर , दलजीत कौर, हीरानंद नरवरिया,  अवनीश श्रीवास्तव, अमोल आधोलिया ताज फराज, विनोद शर्मा, अनिल जैन सहित सैकड़ों पदाधिकारी उपस्थित थे।


Follow       RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User