कमला हैरिस के समर्थन में मशहूर संगीतकार एआर रहमान

एएपीआई विक्ट्री फंड के अध्यक्ष शेखर नरसिम्हन ने कहा कि इस पदर्शन के साथ एआर रहमान ने उन नेताओं और कलाकारों के समूह में अपनी आवाज शामिल की जो अमेरिका में प्रगति के लिए खड़े हैं।

Saturday, October 12, 2024 - 07:50
0
कमला हैरिस के समर्थन में मशहूर संगीतकार एआर रहमान

वॉशिंगटन (आरएनआई) अमेरिका में अगले महीने राष्ट्रपति चुनाव होने वाला है। इस चुनाव के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस के बीच कांटे की टक्कर है। चुनाव प्रचार के बीच भारत के मशहूर संगीतकार एआर रहमान कमला हैरिस के समर्थन में दिख रहे हैं। उन्होंने कमला हैरिस का हौसला बढ़ाने के लिए अपने प्रदर्शन का 30 मिनट का एक वीडियो रिकॉर्ड किया। रहमान दक्षिण एशिया के पहले ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने कमला हैरिस का समर्थन किया। 

एएपीआई विक्ट्री फंड के अध्यक्ष शेखर नरसिम्हन ने कहा कि इस पदर्शन के साथ एआर रहमान ने उन नेताओं और कलाकारों के समूह में अपनी आवाज शामिल की जो अमेरिका में प्रगति के लिए खड़े हैं। उन्होंने आगे कहा, "यह एक संगीत कार्यक्रम से बहुत अधिक है। यह हमारे समुदायों के लिए कार्रवाई का आह्वान है कि वे उस भविष्य के लिए संलग्न हों और मतदान करें जिसे हम देखना चाहते हैं।

एएपीआई विक्ट्री फंड का मानना है कि यह प्रदर्शन चुनाव में एएपीआई मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका और हैरिस-वाल्ज टिकट के पीछे बढ़ती गति को रेखांकित करता है। कमला हैरिस के लिए समर्थन जुटाने के लिए विशेष प्रदर्शन को एएपीआई विक्ट्री फंड के यूट्यूब के साथ-साथ एवीएस और टीवी एशिया समेत प्रमुख दक्षिण एशियाई नेटवर्क पर भी प्रदर्शित किया जाएगा। इसे एएपीआई विक्ट्री फंड के यूट्यूब चैनल में 13 अक्तूबर को रात के आठ बजे प्रसारित किया जाएगा। 

इस 30 मिनट के प्रदर्शन में रहमान के मशहूर गाने शामिल होंगे जिसमें कमला हैरिस की ऐतिहासिक उम्मीदवारी और एएपीआई समुदाय के प्रति प्रतिबद्धता पर प्रकाश डालने वाले संदेश भी होंगे। एएपीआई ने इस प्रदर्शन का टीजर भी जारी किया, जिसमें एआर रहमान इंडियासपोरा के संस्थापक एमआर रंगास्वामी प्रदर्शन की तैयारी करते हुए दिख रहे हैं। 

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User