कमलनाथ के मुख्यमंत्री बनने पर कराएंगे अति रुद्र सहस्त्र चंडी महायज्ञ: बृज बिहारी चौरसिया

Wednesday, May 17, 2023 - 17:37
Updated: 3 years ago
0
कमलनाथ के मुख्यमंत्री बनने पर कराएंगे अति रुद्र सहस्त्र चंडी महायज्ञ: बृज बिहारी चौरसिया

सागर: भाजपा के कुकृत्य, कुकर्म और लूट खसोट से जनता परेशान हो चुकी है इसलिए जनता ने इस बार "कांग्रेस ने" सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है. ये कहना है अधिवक्ता बृज बिहारी चौरसिया का. 

उन्होंने पत्रकार वार्ता में अपना संकल्प बताते हुए कहा कि प्रदेश में कमलनाथ के मुख्यमंत्री बनने, देवरी से उनके मित्र हर्ष यादव के प्रचंड बहुमत से जीतने और सागर विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी के जीतने के साथ ही वे अति रुद्र सहस्त्र चंडी महायज्ञ का विशाल और भव्य आयोजन करेंगे. ये महायज्ञ 108 कुंडीय होगा जिसे सागर के प्रकांड पंडितों के मार्गदर्शन में संपन्न कराया जाएगा.

इस महायज्ञ को जनकल्याण और धर्म रक्षा के साथ कमलनाथ के निर्विघ्नं 5 साल का कार्यकाल पूरा करने की कामना के साथ संपन्न कराया जाएगा. यज्ञ की आयोजक सागर की जनता होगी और वे खुद इस आयोजन के यजमान होंगे.

वही पत्रकार "वार्ता" के माध्यम से उन्होंने सागर विधायक शैलेंद्र जैन से स्मार्ट सिटी के घटिया निर्माण के संबंध में 7 सवाल पूछे हैं.

उन्होंने कहा है कि बैनर पोस्टर और दीवाल पेंटिंग के माध्यम से सागर विधायक शैलेंद्र जैन स्मार्ट सिटी के सभी कामों का श्रेय लेने की नाकाम कोशिश में जुटे हैं जब वे श्रेय लेने की राजनीति कर रहे हैं तो उन्हें घटिया निर्माण की भी जिम्मेदारी लेनी चाहिए. 

उन्होंने सवाल किया कि स्मार्ट सिटी के गुणवत्ता विहीन कामों में 40% तक का कमीशन और भ्रष्टाचार किया गया इसकी उच्च स्तरीय जांच करवाने के लिए सागर विधायक ने अब तक कोई कदम क्यों नहीं उठाया ? वही स्मार्ट सिटी का सारा विकास 2 से 3 वार्डों तक ही सिमटा हुआ है जबकि गरीब और पिछड़े 40 वार्डों में स्मार्ट सिटी का कोई काम नहीं हुआ.

उन्होंने गौ घाट पर किए पर पाथवे बनाकर किए गए अतिक्रमण, एलिवेटेड कॉरिडोर के औचित्य पर भी प्रश्न लगाया. उन्होंने कहा कि इतना पैसा खर्च करने की जगह किले से लेकर कोतवाली तक सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटा दिया जाता तो तालाब भी बच जाता और एक नया रास्ता भी बन जाता है. वही 64 करोड़ के एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने के बाद चकरा घाट, बड़ा बाजार में सकरी गलियों में यातायात का क्या होगा इस पर भी सागर विधायक को आम जनता को जवाब देना चाहिए.एलिवेटेड कॉरिडोर भविष्य में भाजपा की एक बड़ी नाकामी के रूप में प्रतीक चिन्ह बनकर सामने आएगा. उन्होंने सागर विधायक से सागर की आम जनता के इन सवालों के जवाब देने की अपील की है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User