एशिया के सबसे बड़े फर्नीचर मार्केट पहुंचे राहुल गांधी

राहुल गांधी ने बताया कि एशिया के सबसे बड़े फर्नीचर मार्केट जाकर आज बढ़ई भाइयों से मुलाकात की।

Thursday, September 28, 2023 - 16:50
0
एशिया के सबसे बड़े फर्नीचर मार्केट पहुंचे राहुल गांधी

नई दिल्ली, (आरएनआई) कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार को दिल्ली के कीर्तिनगर स्थित फर्नीचर मार्केट पहुंचे और वहां कारीगरों से मुलाकात की। इसको लेकर उन्होंने एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा, एशिया के सबसे बड़े फर्नीचर मार्केट जाकर आज बढ़ई भाइयों से मुलाकात की। ये मेहनती होने के साथ ही कमाल के कलाकार भी हैं। मजबूती और खुबसूरती तराशने में माहिर। काफी बातें हुईं, थोड़ा उनके हुनर को जाना और थोड़ा सीखने की कोशिश की।

इससे पहले राहुल गांधी बीते हफ्ते 21 सितंबर को दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंचे थे और वहां कुलियों से मुलाकात की थी। उन्होंने कुलियों से बात की और उनकी परेशानियों को सुना था। इस दौरान राहुल ने कुली की ड्रेस पहनकर यात्रियों का सामान भी उठाया था।

27 जून को करोल बाग भी पहुंचे थे और वहां मोटरसाइकिल मैकेनिकों से मुलाकात की थी। तब उन्होंने फेसबुक पर मैकेनिकों के साथ अपनी बातचीत की तस्वीरें पोस्ट कीं थी और लिखा- उन हाथों से सीखना जो रिंच घुमाते हैं और भारत के पहियों को गतिमान रखते हैं।

इससे पहले राहुल गांधी दिल्ली से चंडीगढ़ की यात्रा के दौरान ट्रक में यात्रा करते नजर आए थे। राहुल गांधी ने ट्रक ड्राइवरों से कई मामलों पर बात की और उनकी समस्याएं सुनीं। कर्नाटक चुनाव के दौरान राहुल बेंगलुरु में एक डिलीवरी बॉय के साथ स्कूटर की सवारी करते देखे गए थे, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।  

राहुल इस तरह अचानक पुरानी दिल्ली इलाके में भी गए थे। जहां पर वो आम लोगों से मिले थे और चाट-पकौड़ी खाई थी। देखा गया है कि भारत जोड़ों यात्रा के बाद भी राहुल जन-सामान्य से मिलकर उनके मन की बात जान रहे हैं। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User