एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में साइबर सुरक्षा कैसे करें बताया

Wednesday, October 25, 2023 - 21:10
Updated: 3 years ago
0

हाथरस-25 अक्टूबर। 9 उ.प्र. वाहिनी एनसीसी  के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के दौरान एनसीसी के कैडिटों को अमित कुमार, साइबर सुरक्षा इन्चार्ज, साइबर सुरक्षा इकाई अलीगढ़ के द्वारा साइबर सुरक्षा के बारे में बताया गया। साथ ही कैडिटों को प्रशिक्षित किया गया। उन्होंने बताया कि डिजिटल परिदृश्य के तेजी से विस्तार में व्यवसायों, सरकारों और व्यक्तियों के लिये नये अवसर खोले हैं। इस विस्तार के साथ साइबर अपराधियों ने कमजोरियों का फायदा उठाने और हमले शुरू करने के लिये नये रास्ते खोज लिये हैं। इसने साइबर सुरक्षा उपायों को बढ़ाने की तत्काल आवश्यकता पैदा कर दी है। साइबर खतरों की बढ़ती लहर के लिये सामूहिक और सक्रिय प्रतिक्रिया की आवश्यकता है। बढ़ी हुई जागरूकता, मजबूत साइबर सुरक्षा उपाय, सहयोग और उन्नत प्रौद्योगिकियों को अपनाना साइबर हमलोें के खिलाफ हमारी रक्षा के सभी महत्वपूर्ण घटक है। डिजिटल इंटरकनेक्टिविटी लगातार बढ़ रही है, साइबर सुरक्षा के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता एक विकल्प नहीं है, बल्कि हमारे डेटा, गोपनीयता और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की सुरक्षा के लिये एक आवश्यकता है।
कैम्प के दौरान कैडिटों को फायरिंग भी करवाई गयी। जिसमें एनसीसी के कैड़िटों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कैम्प के दौरान कैड़िटों को सुबह के समय पीटी, ड्रिल और टेन्ट पिचिंग का प्रशिक्षण दिया गया। शाम के समय कैड़िटों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कैम्प कमान्डेड कर्नल सुरेन्द्र होरा, सूबेदार मेजर विक्रम सिंह वर्मा, सूबेदार आरबी वर्मा, सूबेदार इन्द्रपाल, अमित कुमार, साइबर सुरक्षा इन्चार्ज, राजीव कुमार, साइबर सुरक्षा काॅन्सटेबल, साइबर सुरक्षा इकाई, अलीगढ़, श्रीमती रश्मिलता (व.स.), मनोज गंगवार (क.स.) आदि भी मौजूद थे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User