एटीएस ने गुजरात में मेफेड्रोन जब्त की, पांच गिरफ्तार

गुजरात आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने वडोदरा शहर के बाहरी इलाके में स्थित एक निर्माण इकाई पर छापा मारकर 478.65 करोड़ रुपये मूल्य की प्रतिबंधित मेफेड्रोन (एमडी) दवा और उसका कच्चा माल जब्त किया है। एटीएस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

Wednesday, November 30, 2022 - 23:00
0
एटीएस ने गुजरात में मेफेड्रोन जब्त की, पांच गिरफ्तार

अहमदाबाद, 30 नवंबर 2022, (आरएनआई)। गुजरात आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने वडोदरा शहर के बाहरी इलाके में स्थित एक निर्माण इकाई पर छापा मारकर 478.65 करोड़ रुपये मूल्य की प्रतिबंधित मेफेड्रोन (एमडी) दवा और उसका कच्चा माल जब्त किया है। एटीएस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मंगलवार रात वडोदरा के पास एक छोटे कारखाने एवं गोदाम पर छापेमारी के दौरान एटीएस ने पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया।

अधिकारी के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी वैध रसायनों के निर्माण की आड़ में एमडी दवा तैयार कर रहे थे, जो नशीले पदार्थों की श्रेणी में आती है।

एटीएस ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी धातु की चादरों का उपयोग करके बनाये गये कारखाने में पिछले 45 दिन से एक मादक पदार्थ मेफेड्रोन, जिसे एमडी ड्रग भी कहा जाता है, बना रहे थे।

इसमें कहा गया है कि दवा बनाने में इस्तेमाल की जाने वाली मशीनरी को भी जब्त कर लिया गया है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान सौमिल पाठक, शैलेश कटारिया, विनोद निजामा, मोहम्मद शफी दीवान और भरत चावड़ा के रूप में हुई है।

इसके अनुसार जांच में खुलासा हुआ कि मुंबई पुलिस ने 2017 में पाठक को मादक पदार्थ के साथ पकड़ा था और उसके बाद उसे जेल भेज दिया गया था।

एटीएस की विज्ञप्ति में कहा गया है कि जेल में रहने के दौरान, वह एक सलीम डोला के संपर्क में आया, जिसने पाठक को दवा निर्माण के बारे में समझाया था और उसके लिए कच्चे माल की व्यवस्था भी की थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User