एकल सुरताल टीम ने नगर में निकाली प्रभात फेरी

Saturday, December 7, 2024 - 13:27
Updated: 2 years ago
0

गुना (आरएनआई)  एकल अभियान के तहत शनिवार को एकल सुरताल टीम के कार्यकर्ताओं द्वारा गुना नगर में निकाली प्रभात फेरी। एकल वनयात्रा प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया कि एकल अभियान के अंतर्गत एकल सूरताल टीम के माध्यम से भारत के रंग एकल के संग रंगमंचीय कार्यक्रम एकल  कलाकारों द्वारा देश विदेशों में देव भक्ति एवं देश भक्ति का एक अनूठा कार्यक्रम किया जाता हे। जिसमें की भारत के जम्मू कश्मीर से लेकर कन्या कुमारी तक के अलग अलग प्रांत के युवा बच्चे अपनी प्रस्तुति देते हे। सभी एकल के कार्यकर्ताओ का आज गुना आगमन हुआ जिसमें एकल केंद्रीय प्रमुख कार्यकर्ता विभाग मनोहर लाल हिमाचल प्रदेश, केंद्रीय एकल सूरताल प्रमुख करुणा ठाकुर जम्मू कश्मीर, वन यात्रा प्रभारी विकास जैन नखराली मध्यप्रदेश, सुमित्रा ककोदिया, मध्यप्रदेश, वैश्वनवी मलिक उड़ीसा, रिक्की ठाकुर हिमाचल प्रदेश, परमजीत कौर पंजाब, सेमलता ठाकुर हिमाचल प्रदेश, नीतेश कुमार झारखंड, उदय प्रताप उत्तरप्रदेश, विकास मगर महाराष्ट्र, तेजनाथ महतो झारखंड, हर्षित वसावा गुजरात, अनिल कालिंदी झारखंड, पंकज कुमार हिमाचल प्रदेश, एकल अभियान प्रमुख पप्पू सिंह नायक  सहित अन्य विभिन्न प्रांतों के एकल सुरताल टीम के कार्यकर्ता प्रभात फेरी में उपस्थित रहे। वनयात्रा प्रभारी श्री जैन ने बताया कि एकल सुरताल टीम द्वारा अमेरिका, कनाडा, दुबई सहित विश्वभर के विभिन्न देशों में एकल के कलाकारों ने 80 से अधिक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति  दी और भारत में भी 300 से अधिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर एकल अभियान द्वारा भारत की संस्कृति और सभ्यता को एकल रथ के माध्यम से गांव गांव ओर नगर नगर घूमकर प्रचारित कर रहा हे।

Follow   RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User