एक देश एक चुनाव राष्ट्रहित में बेहद आवश्यक : ब्रज बहादुर

Monday, April 28, 2025 - 16:06
Updated: 1 year ago
0
एक देश एक चुनाव राष्ट्रहित में बेहद आवश्यक : ब्रज बहादुर

मथुरा (आरएनआई) यूथ फॉर वन नेशन वन इलेक्शन अभियान के अंतर्गत युवा मोर्चा मथुरा महानगर द्वारा "युवा परिचर्चा" कार्यक्रम बी एस ए इंजीनियरिंग कॉलेज मथुरा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्रज बहादुर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवँ पूर्व ऊर्जा मंत्री विधायक  श्रीकांत शर्मा  ने माँ सरस्वती की मूर्ति पर दीप प्रज्वलित कर किया।

सभी ने मिलकर पहलगाम में हुए आंटी हमले में मृत आत्माओं की शांति के लिए २ मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रीकांत शर्मा जी ने युवाओं को एक राष्ट्र एक चुनाव से देश में होने वाले अनेक बदलावों जो देश विकाश में सहायक होंगे उनकी जानकारी दी,उन्होंने कहा की समय और पैसा का फ़ायदा होगा जिससे विकास को चुनावों में खर्च होने वाला धन लग सकेगा।ब्रज बहादुर जी ने बताया की वन नेशन वन इलेक्शन विकसित भारत की संकल्पना पूर्ण करेगा।
भाजपा महानगर अध्यक्ष हरी शंकर राजू यादव ने बताया की एक चुनाव देश को नयी गति प्रदान करेंगे और पूरे देश में स्थिर सरकार की संभावना बढ़ेगी,और संसाधनों का उपयोग जो चुनावों में होता हैं वो देश के विकास में होगा।
प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा पवन हिडोल ने युवाओं को विस्तृत जानकारी आसान शब्दों में प्रदान की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा प्रतिभाशाली अधिवक्ता यज्ञ दत्त कौशिक ने की और युवाओं को प्रेरित किया।कुंज बिहारी चतुर्वेदी एवँ मंडल अध्यक्ष नितिन कौशिक ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया। यूथ फॉर वन नेशन वन इलेक्शन के जिला संयोजक यतेंद्र फौजदार ने सभी आगुंतकों को स्मृति चिह्न भेंट किया और साथ ही कार्यक्रम का संचालन किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजय शर्मा,हरिओम शर्मा,योगेश आवा,मनोज ठाकुर,जितेंद्र जी,विधानसभा संयोजक निखिल गर्ग,हेमराज कुंतल,ब्लॉक संयोजक प्रणय पाराशर,शिवा ठाकुर,राहुल कौशिक,अंकुर शर्मा,अशोक यादव,रविंद्र गुर्जर,हरिवल्लभ सिंह,कुलदीप पाठक पार्षद,पुष्पेंद्र सिकरवार,अभय रावत,राहुल गोयल,यश गौतम,सुशील अग्रवाल,प्रवीण छोंकर,धीरेंद्र सिंह,दिलीप अग्रवाल,अंकुर देवा,मुनेश दीक्षित,प्रदीप शर्मा,नरेंद्र शर्मा,दीपक मिश्रा,देव सूर्यवंशी,कृष्णा आचार्य,रजत दिवेदी,ललित पाठक,मोनू गौतम,राजा पंडित,सत्यम,हरि शर्मा,रोहन,अरविंद,संतोष,आदित्य एवँ सैकड़ो युवा उपस्थित रहे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User