एआई, मशीन लर्निंग और डाटा साइंस की बढ़ेंगी 10 हजार सीटें

एआई, मशीन लर्निंग और डाटा साइंस के लिए 85 संस्थानों में सीटें बढ़ेंगी और नई ब्रांच खुलेंगी। वहीं, संबद्ध संस्थानों की संख्या भी 770 से अधिक होगी।

Sunday, September 10, 2023 - 10:28
0
एआई, मशीन लर्निंग और डाटा साइंस की बढ़ेंगी 10 हजार सीटें
AKTU

लखनऊ। (आरएनआई) सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत के बाद एकेटीयू में संबद्धता व प्रवेश प्रक्रिया तेज हो गई है। विवि प्रशासन ने नए सत्र में 85 संस्थानों में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई), मशीन लर्निंग, साइबर सिक्योरिटी, डाटा साइंस आदि आधुनिक विषयों की नई ब्रांच व सीटें बढ़ाने को हरी झंडी दे दी है। इससे प्रदेश भर के इंजीनियरिंग संस्थानों में लगभग दस हजार सीटें बढ़ेंगी।

कुलपति प्रो. जेपी पांडेय की अध्यक्षता में हुई संबद्धता समिति की बैठक में इस पर मुहर लगी है। समिति ने 90 संस्थानों के सीट वृद्धि, सीट कटौती व नई ब्रांच शुरू करने के आवेदनों के परीक्षण व स्थलीय निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर अपनी संस्तुति दी है।

कई संस्थानों ने मौजूदा जरूरत के अनुरूप एआई, मशीन लर्निंग, साइबर सिक्योरिटी, डाटा साइंस जैसे विषयों की पढ़ाई शुरू करने का प्रस्ताव दिया था। जरूरी परीक्षण के बाद इन्हें मंजूरी दे दी गई है। इनमें कई कॉलेजों ने नई शाखा शुरू की है तो कई ने पुरानी शाखा के स्थान पर इमर्जिंग एरिया (भावी तकनीक) से जुड़े पाठ्यक्रम शुरू करने की अनुमति ली है।

इससे नए सत्र में प्रदेश में संबद्ध संस्थानों की संख्या 770 से अधिक हो जाएगी। विवि ने प्रवेश काउंसिलिंग का कार्यक्रम भी पहले ही जारी कर दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User