उद्योग व्यापार मंडल ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, किशनपुर कस्बे में बालाजी सर्राफ में हुई चोरी का खुलासा किए जाने की मांग

Tuesday, November 4, 2025 - 21:02
Updated: 12 months ago
0
उद्योग व्यापार मंडल ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, किशनपुर कस्बे में बालाजी सर्राफ में हुई चोरी का खुलासा किए जाने की मांग

फतेहपुर (आरएनआई) उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल (रजि0) के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर किशनपुर कस्बे में बालाजी सर्राफ के यहां हुई चोरी समेत अन्य स्थानों पर घटित चोरी की घटनाओं का तत्काल खुलासा किए जाने की मांग की। चेतावनी दी गई कि यदि चोरियों का खुलासा न हुआ तो व्यवसायिक बंदी की जाएगी। 

उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र मिश्रा की अगुवई में पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर बताया कि किशनपुर कस्बे में बालाजी सर्राफ में दो माह के अंतराल में तीन बार चोरी हुई है। इतना ही नहीं जिले भर के व्यापारी प्रतिष्ठानों में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया। जिनका खुलासा आज तक नहीं किया गया। मांग की गई कि प्रतिष्ठानों मंे लगे सीसी कैमरो में कैद चोरों को अतिशीघ्र गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा किया जाए। साथ ही किसानों की क्षतिपूर्ति कराई जाए। जिससे भयग्रस्त सर्राफ व्यवसायी अपने को भयमुक्त महसूस कर सके। कहा गया कि यदि चोरियों का खुलासा न हुआ तो संगठन के नेतृत्व में संपूर्ण जिले में व्यवसायिक बंदी की जाएगी। इस मौके पर हेमन्त शुक्ला, कुंवारे सिंह, श्रीकांत अग्निहोत्री, बालाजी अग्रवाल, जलाल उद्दीन, कृष्णचन्द्र भी मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User