ईरान–इस्राइल संघर्ष तेज: ईरान ने कहा– लंबी जंग के लिए तैयार, दक्षिणी बेरूत पर इस्राइली हमले
नई दिल्ली (आरएनआई)। Iran और Israel के बीच जारी संघर्ष लगातार तेज होता जा रहा है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने इस्राइल, अमेरिकी सैन्य ठिकानों और क्षेत्र के कई देशों पर मिसाइल और ड्रोन हमलों की नई लहर शुरू कर दी है। युद्ध शुरू होने के बाद अब तक ईरान में करीब 1230 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि Lebanon में 100 से अधिक और इस्राइल में लगभग एक दर्जन लोगों की जान जा चुकी है।
ईरान के हमलों के दौरान Kuwait के 67 सैनिक भी घायल हो गए। कुवैत के सरकारी संचार केंद्र की ब्रीफिंग में रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता सऊद अल-अतवान ने बताया कि सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है और उनकी हालत स्थिर है। उन्होंने कहा कि दो जवानों को अभी भी विशेष चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। अधिकारियों के अनुसार सैकड़ों मिसाइलों और ड्रोन को लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही नष्ट कर दिया गया।
इस बीच इस्राइली सेना ने Beirut के दक्षिणी इलाके धाहियेह में बड़े पैमाने पर हमले किए हैं। सेना का दावा है कि उसने वहां 26 बार हवाई हमले कर Hezbollah से जुड़े कई ठिकानों को निशाना बनाया, जिनमें संगठन की कार्यकारी परिषद का मुख्यालय और ड्रोन रखने का एक गोदाम भी शामिल है। वहीं लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार सोमवार से अब तक बेरूत सहित देश के अलग-अलग हिस्सों में हुए हमलों में 123 लोगों की मौत हो चुकी है और 683 लोग घायल हुए हैं।
अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक एक वरिष्ठ अमेरिकी सैन्य अधिकारी ने दावा किया है कि युद्ध के दौरान अमेरिका ने 30 से अधिक ईरानी जहाजों को डुबो दिया है। अमेरिकी नौसेना के एडमिरल ब्रैड कूपर के हवाले से कहा गया कि हाल के घंटों में एक बड़े ईरानी ड्रोन वाहक पोत को भी निशाना बनाया गया, जिसमें फिलहाल आग लगी हुई है।
वहीं Saudi Arabia ने भी अपने हवाई क्षेत्र में घुसे तीन ड्रोन को मार गिराने का दावा किया है। सऊदी रक्षा मंत्रालय के अनुसार रियाद क्षेत्र के पूर्व में इन ड्रोन को रोककर नष्ट कर दिया गया।
इस बीच Islamic Revolutionary Guard Corps (आईआरजीसी) ने संकेत दिया है कि ईरान लंबे युद्ध के लिए पूरी तरह तैयार है। आईआरजीसी के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल अली मोहम्मद नैनी ने कहा कि आने वाले समय में ऐसे उन्नत हथियारों का इस्तेमाल किया जाएगा जिन्हें अब तक इस संघर्ष में बड़े पैमाने पर नहीं लाया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि ईरान के विरोधियों को हमलों की नई लहर में और अधिक कड़े वार का सामना करना पड़ सकता है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)