ईरान में सैन्य ऑपरेशन की तैयारी में इस्राइल, अमेरिका ने नागरिकों को इराक छोड़ने की दी सलाह

इस्राइल ईरान में सैन्य अभियान शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। रिपोर्ट में दावा किए जाने के बाद अमेरिका ने अपने नागरिकों को इराक छोड़ने की सलाह दी है। अमेरिका को डर है कि अगर ऐसा हुआ तो ईरान पड़ोसी इराक में कुछ अमेरिकी ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई कर सकता है।

Thursday, June 12, 2025 - 15:40
0
ईरान में सैन्य ऑपरेशन की तैयारी में इस्राइल, अमेरिका ने नागरिकों को इराक छोड़ने की दी सलाह

वाशिंगटन (आरएनआई) इस्राइल ईरान में सैन्य अभियान शुरू करने की पूरी तैयारी कर रहा है। यह दावा सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट में किया गया है। इसे देखते हुए अमेरिका ने बुधवार (स्थानीय समयानुसार) को अपने नागरिकों को इराक छोड़ने की सलाह दी है, क्योंकि अमेरिका को डर है कि अगर ऐसा हुआ तो ईरान पड़ोसी इराक में कुछ अमेरिकी ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई कर सकता है। 

सीबीएस की रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका के विदेश विभाग ने बढ़े हुए तनाव के कारण गैर-आपातकालीन सरकारी अधिकारियों को इराक छोड़ने का आदेश दिया है। 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मध्य पूर्व मामलों के दूत स्टीव विटकॉफ आने वाले दिनों में ईरान के साथ उसके परमाणु कार्यक्रम को लेकर छठे दौर की बातचीत के लिए वहां जाने की योजना बना रहे हैं। 

राष्ट्रपति ट्रंप ने बृहस्पतिवार (स्थानीय समयानुसार) को कैनेडी सेंटर में लेस मिजरेबल्स के प्रदर्शन में भाग लेने के दौरान कहा कि अमेरिकी सैन्य कर्मियों को मध्य पूर्व के कुछ देशों से बाहर निकाला जा रहा है, क्योंकि वहां रहना खतरनाक हो सकता है। उन्होंने कहा कि हमने सैनिकों को बाहर निकलने के लिए नोटिस दिया है। ट्रंप ने कहा कि ईरान को परमाणु हथियार रखने की अनुमति नहीं दी जा सकती। यह बहुत साफ है कि हम उन्हें ऐसा नहीं करने देंगे। ट्रंप का यह बयान ईरान के साथ परमाणु वार्ता विफल होने के बाद आया है। 


अमेरिकी विदेश विभाग और सेना ने कहा है कि वो मध्य पूर्व में केवल उन्हीं लोगों को रखेंगे, जिनकी वहां वाकई जरूरत है, क्योंकि परमाणु वार्ता विफल होने के कारण पड़ोसी ईरान के साथ तनाव बढ़ गया है। विदेश विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप अमेरिकियों को घर और विदेश दोनों जगह सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध है। हम अपने सभी दूतावासों में उचित कर्मियों की स्थिति का लगातार आकलन कर रहे हैं। हमारे नवीनतम विश्लेषण के आधार पर, हमने इराक में अपने मिशन के पदचिह्न को कम करने का फैसला किया है। 

टाइम्स ऑफ इस्राइल के मुताबिक, अमेरिकी विदेश विभाग ने इराक के साथ-साथ बहरीन और कुवैत में भी अपने दूतावासों से गैर-जरूरी कर्मचारियों और उनके परिवारों को बाहर निकलने की छूट दी है। हाल के दिनों में अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु वार्ता को लेकर कोई हल नहीं निकला है, जिससे इस क्षेत्र में तनाव और ज्यादा बढ़ गया है। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User