इस्राइल पर हुए हमले में जानिए किस देश के कितने नागरिकों की हुई मौत, कई अभी भी लापता

इस्राइल पर आतंकी संगठन हमास के हमले में अब तक 900 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और सैंकड़ों घायल हैं। मरने वालों में कई विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। विदेशी नागरिकों में से कई इस्राइल के इलेक्ट्रोनिक म्यूजिक फेस्टिवल में हिस्सा लेने आए थे, उसी दौरान हमास के आतंकियों ने इस्राइल पर हमला बोल दिया। आइए जानते हैं कि किस देश के कितने नागरिक इस्राइल में हमास के हमले में मारे गए हैं और कितने लापता हैं।

Tuesday, October 10, 2023 - 12:45
0
इस्राइल पर हुए हमले में जानिए किस देश के कितने नागरिकों की हुई मौत, कई अभी भी लापता

यरुशलम। इस्राइल पर आतंकी संगठन हमास के हमले में अब तक 900 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और सैंकड़ों घायल हैं। मरने वालों में कई विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। विदेशी नागरिकों में से कई इस्राइल के इलेक्ट्रोनिक म्यूजिक फेस्टिवल में हिस्सा लेने आए थे, उसी दौरान हमास के आतंकियों ने इस्राइल पर हमला बोल दिया। आइए जानते हैं कि किस देश के कितने नागरिक इस्राइल में हमास के हमले में मारे गए हैं और कितने लापता हैं।

अर्जेंटीना के विदेश मंत्री सेंटियागो केफिरो ने बताया कि इस्राइल में उनके सात नागरिकों की मौत हुई है और 15 अभी भी लापता हैं। साथ ही इस्राइल में मौजूद करीब 625 अर्जेंटीनी नागरिकों ने अपने देश की सरकार से उन्हें वहां से सुरक्षित निकालने की मांग की है। ऑस्ट्रिया की सरकार ने बताया कि तीन ऑस्ट्रियन-इस्राइली नागरिक लापता हैं। इन नागरिकों के पास दोनों देशों की दोहरी नागरिकता है। ब्राजील के विदेश मंत्रालय ने भी जानकारी दी है कि उनके भी तीन ब्राजीली-इस्राइली नागरिक लापता हैं। तीनों नागरिक इस्राइल के म्यूजिक फेस्टिवल में शामिल होने गए थे। आशंका है कि हमास के आतंकियों ने इन लोगों के अगवा कर लिया। कंबोडिया के एक नागरिक की इस्राइल पर हुए हमलों में मारे जाने की खबर है। वहीं कंबोडिया के दो नागरिक लापता भी हैं। 

कनाडा की सरकार ने बताया है कि उनके एक नागरिक की इस्राइल में मौत हुई है और तीन अन्य नागरिक लापता हैं। चिली के भी दो नागरिक लापता हैं और ये जोड़ा हमास के हमले के वक्त इस्राइल की सीमा के नजदीक ठहरा हुआ था। फ्रांस के दो नागरिकों की इस्राइल में मौत की खबर है और 14 अन्य लापता हैं। इसी तरह जर्मनी के कई नागरिकों को इस्राइल में लापता होने की सूचना है। आशंका है कि इन नागरिकों को बंधक बनाया गया है। आयरलैंड और इटली के क्रमशः एक और दो नागरिक लापता हैं। मैक्सिको के दो नागरिकों को हमास के आतंकियों द्वारा अगवा करने की सूचना है। 

नेपाल सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में से एक है। नेपाल के 10 नागरिकों की इस्राइल में मौत हुई है और एक अन्य लापता है। पनामा, पेराग्वे और पेरु में भी दो- दो लोग लापता हैं। वहीं अमेरिका के 11 नागरिकों की इस्राइल में मौत हुई है और कई अन्य लापता हैं। ब्रिटेन का एक नागरिक इस्राइल में मारा गया है और एक अन्य लापता है। यूक्रेन के दो नागरिक इस्राइल में मारे गए हैं। थाईलैंड को भी बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है और उसके 18 नागरिकों की जान गई है। वहीं कई अन्य लापता हैं। रूस का भी एक नागरिक इस्राइल में मारा गया है और एक लापता है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User