इस्राइल ने हमास के ठिकानों में घुसकर आंतकियों का किया खात्मा, 250 बंधक छुड़ाए

इस्राइली सेना ने कहा कि हमास ने इस्राइल के 250 लोगों को बंधक बनाया हुआ था, जिन्हें उनके ही ठिकानों में घुसकर बचा लिया गया है। 

Friday, October 13, 2023 - 10:25
0
इस्राइल ने हमास के ठिकानों में घुसकर आंतकियों का किया खात्मा, 250 बंधक छुड़ाए

यरुशलम, (आरएनआई) हमलों के बाद से इस्राइल लगातार गाजा में हमास के ठिकानों को निशाना बना रहा है। इस्राइल के प्रधानमंत्री ने दावा किया है कि वो हमास के आतंकियों को चुन-चुनकर खत्म कर देंगे। इस बीच, इस्राइली रक्षा बलों ने गाजा में हमास के ठिकानों पर घुसकर उनकी गिरफ्त से अपने 250 लोगों को सुरक्षित बचा लिया है। इसका एक वीडियो भी जारी किया है। 

इस्राइली सेना की 'शायेत 13' इकाई ने बहादूरी दिखाते हुए सुफा चौकी पर हमला किया। इस दौरान हमास के 60 आतंकवादी भी मारे गए। आईडीएफ ने कहा कि हमास ने इस्राइल के 250 लोगों को बंधक बनाया हुआ था, जिसे उनके ही ठिकानों में घुसकर बचा लिया गया है। 

सेना ने दावा किया कि 60 से अधिक हमास के आतंकवादियों को मार गिराया है। इतना ही नहीं 26 आंतकियों को जिंदा पकड़ा है। इस्राइली सेना को सबसे बड़ी जीत यह मिली है कि उसने हमास दक्षिणी नौसेना डिवीजन के उप कमांडर मुहम्मद अबू अली को भी जिंदा दबोच लिया है।

इस्राइली सैनिक एक इमारत के अंदर जाते हुए दिख रहे हैं। साथ ही गोलियों की आवाज भी सुनाई दे रही है। एक सैनिक को पीछे से गोली चलाते हुए और दूसरे को चौकी पर ग्रेनेड फेंकते देखा जा सकता है। एक सैनिक चिल्लाते दिख रहा है जाओ, उन्हें जला दो। वहीं, दूसरे को रास्ता साफ होने की जानकारी देते हुए सुना गया। इसके बाद सैनिक बंकर के अंदर गए और बंधकों को आश्वासन दिया कि वे उन्हें बचाने के लिए यहां हैं और अगर उन्हें किसी प्राथमिक उपचार की जरूरत है। बाद में फुटेज में, सैनिकों को एक स्ट्रेचर ले जाते हुए देखा जा सकता है।

इस्राइल-हमास युद्ध का आज सातवां दिन है। दूर-दूर तक युद्ध रुकने का आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं। संघर्ष शुरू होने के बाद से इस्राइल में कम से कम 1,300 और गाजा पट्टी में 1,500 से अधिक लोग मारे गए हैं। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User