इमरान ने प्रधानमंत्री पद से हटाने में सऊदी अरब की भूमिका से किया इनकार

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने गुरुवार को कहा कि उन्हें 2022 में प्रधानमंत्री के पद से हटाने में अरब की कोई भूमिका नहीं थी। रावलपिंडी की अदियाला जेल में उनसे मुलाकात के बाद पीटीआई के नेताओं ने उनके बयान की जानकारी दी।

Friday, April 19, 2024 - 00:05
0
इमरान ने प्रधानमंत्री पद से हटाने में सऊदी अरब की भूमिका से किया इनकार

लाहौर (आरएनआई) पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने गुरुवार को कहा कि उनकी सरकार को गिराने में सऊदी अरब की कोई भूमिका नहीं थी। खान की सरकार को 2022 में सत्ता से बेदखल किया गया था। 

इमरान की सरकार को अप्रैल 2022 में सत्ता से हटाया गया था। जिसके तुरंत बाद उन्होंने अपनी सरकार गिराने के लिए अमेरिका पर साजिश रचने का आरोप लगाया था। हाल ही में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी क नेता शेर अफजल मारवत ने एक टीवी इंटरव्यू के दौरान कहा था कि सऊदी अरब ने अमेरिका के साथ मिलकर इमरान खान को पद से हटाने में भूमिक निभाई थी। इस बयान के बाद पीटीआई दबाव में आ गई थी। अब पार्टी के संस्थापक ने बयान देकर स्पष्ट किया है। 

मारवत की ओर से यह बयान ऐसे समय में सामने आया था, जब सऊदी अरब के विदेश मंत्री शहजादा फैसल बिन फरहान अपने प्रतिनिधिमंडल के सााथ पाकिस्तान में निवेश की संभावनाओं की तलाश करने के लिए उच्च स्तरीय यात्रा पर गए। हालांकि, पीटीआई ने मारवत के बयान से खुद को अलग कर दिया। इसके बाद इमरान ने डैमेज कंट्रोल के लिए यह बयान दिया। 

रावलपिंडी की अदियाला जेल में मुलाकात के बाद पीटीआई के नेताओं ने उनके बयान की जानकारी दी। पीटीआई समर्थित सुन्नी इत्तेहाद काउंसिल के प्रमुख साहबजादा हामिद रजा के मुताबिक इमरान ने बैठक के दौरान कहा कि सऊदी अरब उनकी सरकार को गिराने में शामिल नहीं था। पीटीआई ने कहा था कि मारवत का बयान किसी भी तरह से पार्टी की रणनीति या रुख के अनुरूप नहीं है। 

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User