इन 7 वजहों से विनर बन सकते हैं एल्विश यादव

आजकल आप ट्विटर खोलिए या इंस्टाग्राम, सब तरफ आपको कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो Bigg Boss OTT 2 की ही चर्चाएं देखने-सुनने को मिल रही हैं. बताया जा रहा है कि जल्द ही  Bigg Boss OTT 2 का विनर फैंस को मिलने वाला है. शो के लिए 5 फाइनलिस्ट मिल चुके हैं. इनमें से अभिषेक मल्हान, पूजा भट्ट, मनीषा रानी, एल्विश यादव और बेबिका नाम है. बताया जा रहा है कि बि Bigg Boss OTT 2 के विनर के लिए अभिषेक मल्लान और एल्विश यादव के बीच कांटे की टक्कर है. दोनों ही यूट्यूबर हैं और दोनों में से ही कोई एक शख्स इस बड़े रियलिटी शो का विनर बनेगा हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि एलविश यादव  Bigg Boss OTT 2 के विनर बन सकते हैं, जिसके लिए लोगों ने 7 वजहें भी बताई हैं.

Saturday, August 12, 2023 - 12:52
0
इन 7 वजहों से विनर बन सकते हैं एल्विश यादव

बता दें कि  Bigg Boss OTT 2 में एल्विश यादव ने वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी और कई लोगों पर भारी पड़ गए. जैसे एल्विश यादव ने वाइल्ड कार्ड एंट्री की तो उनके जाते ही शो का पूरा का पूरा माहौल बदल गया. हर कोई एल्विश की बात कर रहा है.

एल्विश यादव को एक शब्द काफी पसंद है, वह है System. एल्विश के इस शब्द का खूब जलवा चल रहा है. अविनाश सचदेव के साथ लड़ाई में भी बार-बार उन्होंने यही शब्द कहा था. इसके बाद जब उनके पिता  Bigg Boss के घर आए थे तो उन्होंने भी यही कहा था कि रहना है तो सिस्टम के नीचे ही रहना होगा.

जैसे एल्विश यादव ने बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ली, वैसे ही शो की टीआरपी रातों-रात आसमान पर पहुंच गई. जो शो कुछ दिनों के लिए बोरिंग हो गया था, वह एक बार फिर से लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया.  

Bigg Boss OTT 2 के घर में एल्विश यादव ने दोस्ती की नईं मिसालें भी पेश की हैं. इनमें अभिषेक मल्हान के साथ जब भाईचारा दिखाया तो लोग अपना उन पर दिल हार बैठे. 

सोशल मीडिया पर एल्विश यादव की तगड़ी फैन फॉलोइंग है. इंस्टाग्राम, फेसबुक से लेकर के यूट्यूब पर मिलियंस में लोग उन्हें फॉलो करते हैं. हाल ही में एल्विश यादव के लिए एक कॉन्सर्ट आयोजित किया गया था, जिसमें 1 लाख लोग पहुंचे थे.

 Bigg Boss OTT 2 के घर में एलविश यादव का ही जलवा चल रहा है. उनकी सच्चाई और ईमानदारी बाकी कंटेस्टेंट को भी इंप्रेस कर रही है. ऐसे में जो भी लोग शो से बाहर आ रहे हैं, वह एल्विश यादव को ही बिग बॉस का विनर बता रहे हैं. 

 Bigg Boss OTT 2 में एल्विश यादव ने बिना किसी से डरते हुए हमेशा फ्रंट फुट पर रहकर ही गेम को खिला है. उन्होंने कभी किसी के पीठ पीछे बात नहीं की. लोगों का कहना है कि अगर एल्विश यादव  Bigg Boss OTT 2 के विनर बनते हैं तो वह इतिहास रच देंगे क्योंकि अभी तक के किसी भी सीजन में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट ने यह खिताब हासिल नहीं किया है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User