इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में भूकंप, 5.8 तीव्रता के झटके महसूस

इंडोनेशियाई अधिकारियों ने सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की। इंडोनेशिया की राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण एजेंसी ने कहा कि ज्यादातर घायलों को क्षेत्रीय सरकारी अस्पताल ले जाया गया है।

Aug 17, 2025 - 15:16
 0  135
इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में भूकंप, 5.8 तीव्रता के झटके महसूस

पालू (आरएनआई) इंडोनेशिया के पूर्वी हिस्से में रविवार सुबह 5.8 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप समुद्र के अंदर आया। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि इस दौरान कई लोगों के घायल होने की भी खबरें आईं। भूकंप बाद 29 लोग घायल बताए गए। इनमें से दो की हालत गंभीर है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप मध्य सुलावेसी प्रांत के पोसो जिले से 15 किलोमीटर उत्तर में आया। इसके बाद कम से कम 15 झटके और महसूस किए गए। 

इंडोनेशियाई अधिकारियों ने सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की। इंडोनेशिया की राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण एजेंसी ने कहा कि ज्यादातर घायलों को क्षेत्रीय सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण एजेंसी के प्रवक्ता अब्दुल मुहरी ने रविवार को बताया कि ज्यादातर घायल रविवार सुबह एक चर्च में प्रार्थना सभा में शामिल होने आए थे।

मुहरी ने कहा, 'चर्च को हुए संरचनात्मक नुकसान को दिखाने वीडियो प्रसारित हो रहे हैं। पोसो आपदा न्यूनीकरण एजेंसी भूकंप के प्रारंभिक प्रभाव का पता लगाने के लिए क्षेत्र में तेजी से आकलन कर रही है।'

2022 में पश्चिम जावा के सियानजुर शहर में 5.6 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें कम से कम 602 लोग मारे गए थे। यह इंडोनेशिया में 2018 में सुलावेसी में आए भूकंप और सुनामी के बाद सबसे घातक भूकंप था, जिसमें 4,300 से ज्यादा लोग मारे गए थे। 2004 में हिंद महासागर में आए एक बेहद शक्तिशाली भूकंप ने सुनामी पैदा की थी, जिसमें एक दर्जन देशों में 2,30,000 से ज्यादा लोग मारे गए थे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.