आम नागरिकों के गुम हुए करीबन 5.50 लाख के खोये हुए 46 मोबाइल पुलिस ने खोज निकाले, गुना पुलिस अधीक्षक द्वारा वापस लौटाए आवेदकों के गुम हुये मोबाईल

Sunday, August 25, 2024 - 20:56
Updated: 2 years ago
0

गुना (आरएनआई) जिले में लोगों के मोबाईल फोन गुम होने के मामलों को गुना पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिंहा के निर्देशन में पुलिस द्वारा गुम मोबाइलों को  खोज निकालकर उनके खोये हुए मोबाईल बापस दिलाये गए। 

 जिले में लोगों के खोए हुए करीबन 5.50 लाख रुपये कीमत के 46 मोबाइल और खोजते हुये आज 25 अगस्‍त को  खोजे हुये मोबाईलों को उनके फरियादियों को वापस लौटाए गए हैं ।

पुलिस अधीक्षक  संजीव कुमार सिंहा द्वारा बताया कि जिले में आये दिन फरियादियों द्वारा उनके मोबाइल फोन गुम होने के आवेदन पत्र समक्ष में उपस्थित होकर अथवा थाने पर आवेदन देकर उनके खोए हुए मोबाइल वापस दिलाए जाने का अनुरोध किया जाता है। जिनके मोबाइल गुम होने संबंधी शिकायतों को लेते हुये उनके गुम हुये मोबाइलों को खोजने के निंरतर निर्देश दिये जा रहे हैं । गुम मोबाईल फोन को खोजने हेतु थाना स्‍तर पर कार्यवाहियां की जा रहीं इस हेतु मोबाईल को सर्च हेतु पोर्टल पर डालकर जिनको खोजने में पुलिस की तकनीकि टीमें सघनता से जुटी हुई है और जिले में अभी तक हजारों की तादात में करीबन ढेड़ करोड से भी ज्‍यादा के गुम मोबाईलों को खोजकर उनके असली मालिकों को वापस लौटाये जा चुके हैं । गुना पुलिस द्वारा गुम मोबाइलों की तलाश में अपनी कार्यवाही को निरंतर जारी रखते हुये विगत कुछ ही दिनों में 46 और गुम मोबाईल खोज निकाल लिये गये हैं । उक्त खोजे हुये मोबाईलों को आज 25 अगस्‍त को पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिंहा द्वारा उनके असली मालिकों को वापस लौटाये गये हैं । इस दौरान अपने खोये हुये मोबाइल को वापस पाकर मोबाईल लेने आये फरियादियों द्वारा प्रसन्‍नता जाहिर करते हुये पुलिस के प्रति धन्‍यबाद ज्ञापित किया गया।


Follow     RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User