आपस में भीड़े पुलिसकर्मी, थाने में एसआई-एएसआई में मारपीट, टीआई ने किया बीच बचाव
बीट में दखलअंदाजी को लेकर एसआई और एएसआई के बीच हुआ विवाद, थाने के अंदर से धक्का-मुक्की करते हुए बाहर आए, दोनों में हुई गुत्थम-गुत्थी।
राजगढ़(आरएनआई) मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के भोजपुर थाने में पुलिसकर्मियों के बीच विवाद की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि यहां थाने में एसआई और एएसआई आपस में भिड़ गए और कहासुनी हो गई, कहासुनी के बाद दोनों के बीच थाने में धक्का-मुक्की हुई और फिर थाना परिसर के मैदान में दोनों गुत्थम-गुत्था हो गए। थाना परिसर में हो रहे शोर शराबा सुनकर थाना प्रभारी बाहर आईं और पुलिसकर्मियों की मदद से गुत्थम-गुत्था हो रहे एसआई और एसआई को एक दूसरे से छुड़ाकर अलग-अलग किया। घटना शनिवार शाम करीब 5 बजे की है, थाना परिसर में हो रही पुलिसकर्मियों के बीच की लड़ाई को देखने के लिए लोगों की भीड़ भी लग गई थी।
थाने में भिड़े एसआई-एएसआई
घटना गुरुवार शाम 5 बजे की है, सूत्र बताते हैं कि एक दूसरे की बीट में हिस्से-बांटे को लेकर दोनों में यह विवाद हुआ था। हालांकि पूरी वारदात थाने के सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। भोजपुर थाने में पदस्थ एसआई विनोद मीना और एएसआई अशोक कटारिया डे- ड्यूटी ऑफिसर की टेबल के पास बैठे थे। तभी दोनों में एक-दूसरे की वीट में दखलअंदाजी व पैसों के हिस्से को लेकर कहासुनी हुई। देखते ही देखते बहस बढ़ने लगी और फिर दोनों एक दूसरे को गालियां देते हुए धक्का- मुक्की करते हुए थाने से बाहर निकलकर मैदान में आ गए। थाना परिसर में स्थित चबूतरे के पास आकर झूमाझटकी करते हुए दोनों एक-दूसरे से गुत्थम- गुत्था हो गए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)