आप कार्यकर्ताओं ने संजय सिंह की जमानत पर मिठाई बांटी

Wednesday, April 3, 2024 - 21:45
Updated: 3 years ago
0
आप कार्यकर्ताओं ने संजय सिंह की जमानत पर मिठाई बांटी

शाहगंज जौनपुर। आप के राज्‍यसभा सांसद संजय सिंह की ससुराल यूपी के जौनपुर में है। उनको जमानत मिलने के बाद ससुराल वालों ने जमकर होली खेली। सास आशा सिंह ने कहा कि उनका दामाद ईमानदार है। उन्‍होंने कोई गलत काम नहीं किया है और न ही कभी रिश्‍वत ली है।

आम आदमी पार्टी के वरिष्‍ठ नेता संजय सिंह को शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है। उनको जमानत मिलने की खबर सुनते ही यूपी के जौनपुर स्थित ससुराल में जमकर होली खेली गई। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाइयां दी गईं। संजय सिंह की सास आशा ने अपने दामाद को ईमानदार बताया है। वहीं, आप के जिला महासचिव विनोद प्रजापति ने अपने निवास पर खुशी का इजहार करते हुए मिठाइयाँ बांटी और कहा कि संजय सिंह पूरी तरह स्वच्छ हैं ईमानदार हैं आने वाले समय में केजरीवाल भी हम सबके बीच में होंगे।उक्त खुशी में जिलामहासचिव विनोद कुमार प्रजापति, अमित कुमार विश्वकर्मा, मुमताज अहमद,  अमित गौतम, शशि रजक, मनीष प्रजापति, राम प्रताप यादव, जियाउद्दीन, सुक्कू प्रजापति, सुभाष चंद्र गुप्ता, अमित कुमार गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User