आतिशी के घर से निकली दिल्ली पुलिस

आप विधायकों की कथित खरीद-फरोख्त मामले में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने पांच घंटे की मशक्कत के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के स्टाफ को शनिवार को नोटिस दे दिया। दिल्ली पुलिस आज फिर आतिशी को नोटिस देने पहुंची।

Sunday, February 4, 2024 - 10:34
0
आतिशी के घर से निकली दिल्ली पुलिस

नई दिल्ली (आरएनआई) आप विधायकों की कथित खरीद-फरोख्त मामले में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा आज फिर आप सरकार में मंत्री आतिशी को नोटिस देने उनके आवास पर पहुंची। आतिशी ने अपने कैंप कार्यालय के अधिकारियों को दिल्ली पुलिस अपराध शाखा के अधिकारियों से नोटिस प्राप्त करने का निर्देश दिया है।

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम शुक्रवार शाम सीएम अरविंद केजरीवाल और आतिशी के सरकारी आवास पर नोटिस देने पहुंची थी। आवास पर मौजूद अधिकारी नोटिस लेने के लिए तैयार थे, लेकिन पुलिस ने सीएम को ही नोटिस देने की बात कही। अफसरों से चर्चा के बाद भी केजरीवाल नोटिस लेने नहीं आए। इसके चलते पुलिस को बिना नोटिस दिए ही लौटना पड़ा था। जिसके बाद शनिवार सुबह फिर से क्राइम ब्रांच की टीम नोटिस देने केजरीवाल के आवास पर पहुंची।

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने पांच घंटे की मशक्कत के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के स्टाफ को शनिवार को नोटिस दे दिया। दिल्ली पुलिस नोटिस को सीधे मुख्यमंत्री को देना चाहती थी, मगर स्टाफ ने दिल्ली पुलिस को अंदर घुसने नहीं दिया। दिल्ली पुलिस ने नोटिस के जरिए अरविंद केजरीवाल से जवाब मांगा है। वहीं, दिल्ली पुलिस आज फिर आतिशी को नोटिस देने पहुंची है।

आम आदमी पार्टी के विधायकों के खरीद-फरोख्त के आरोप मामले में पुलिस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नोटिस जारी कर 12 सवाल पूछे हैं। इतने ही सवाल मंत्री आतिशी से पूछे जाएंगे। आतिशी अभी चंडीगढ़ में हैं। दिल्ली आते ही उन्हें नोटिस दिया जाएगा। मुख्यमंत्री व आतिशी के जवाबों से ही पता लगेगा कि विधायक खरीद मामले की जांच किस दिशा में जाएगी।

 पुलिस ने मुख्यमंत्री केजरीवाल से पूछा है कि उनके कितने विधायकों को खरीदने की कोशिश की गई। इन विधायकों के नाम क्या हैं। भाजपा के किस-किस नेता ने आप विधायकों से संपर्क किया। अगर पैसे देने की कोशिश की गई तो किस तरह देने की कोशिश की गई। पुलिस ने आप से सीसीटीवी फुटेज भी मांगी है। भी पूछा है कि कब से विधायकों को खरीदने की कोशिश की जा रही है। केजरीवाल से उन विधायकों की सूची मांगी गई है, जिन्हें फोन किया गया है। पुलिस के नोटिस में भाजपा के जिस नेता ने या उसके कार्यकर्ता ने फोन किया था उसका नाम भी मांगा है।

मंत्री आतिशी ने प्रेसवार्ता कर भाजपा पर आप विधायकों को 25-25 करोड़ रुपये में खरीदने के आरोप लगाए थे। साथ ही, ऑडियो क्लिप होने का दावा दिया था। ऐसे में पुलिस जल्द ही आतिशी को भी जांच में शामिल होने के लिए नोटिस देगी। केजरीवाल ने भी पिछले सप्ताह एक्स कर आरोप लगाया था कि भाजपा ने दिल्ली में उसकी सरकार को गिराने के लिए उसके सात विधायकों को 25-25 करोड़ रुपये देने की पेशकश की है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User