आज होगी योगी कैबिनेट की बैठक, नगर निकायों में 3000 पदों पर भर्ती के मानक तय होने की संभावना

यूपी कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज होगी। बैठक में करीब एक दर्जन प्रस्तावों को हरी झंडी मिल सकती है।

Sep 26, 2025 - 10:55
 0  108
आज होगी योगी कैबिनेट की बैठक, नगर निकायों में 3000 पदों पर भर्ती के मानक तय होने की संभावना

लखनऊ (आरएनआई) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें एक दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर मुहर लगने की उम्मीद है। निकायों में कैडर पुनर्गठन के बाद बढ़े 3000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए मानक तय करने संबंधी प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है।

बैठक के बाद सीएम मंत्री समूह की भी बैठक करेंगे। नगर विकास विभाग ने कैडर पुनर्गठन किया था। इसमें निकायों में केंद्रीयत सेवा के पदों की संख्या 3085 से बढ़कर करीब 6600 की गई है। इन पदों को भरने के लिए नीति नहीं तय हो पाई थी।

कैबिनेट की बैठक में इसे रखकर पास कराने की तैयारी है। वंचित छात्रों को छात्रवृत्ति का लाभ देने के लिए पोर्टल को दोबारा खोलने, पंचायत चुनाव में पिछड़े वर्ग के आरक्षण को लेकर बनने वाले समर्पित आयोग से संबंधित प्रस्ताव और संभल, झांसी और फतेहपुर में निजी विश्वविद्यालयों के निर्माण व संचालन संबंधी प्रस्तावों को भी मंजूरी मिलेगी।

इसके अलावा यूपीडा, औद्योगिक विकास, नगर विकास, ऊर्जा समेत अन्य विभागों के करीब एक दर्जन प्रस्तावों को भी हरी झंडी मिल सकती है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.