आज स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस फूलचंद बागला इंटर कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा मनाया गया

Saturday, January 13, 2024 - 09:44
Updated: 3 years ago
0
आज स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस फूलचंद बागला इंटर कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा मनाया गया
आज स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस फूलचंद बागला इंटर कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा मनाया गया

आज स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस फूलचंद बागला इंटर कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा मनाया गया इस कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर विकास शर्मा फोकस अल्ट्रासाउंड सेंटर हाथरस को आमंत्रित किया गया। 

स्वामी विवेकानंद का जन्म आज के ही दिन 12 जनवरी को कोलकाता में हुआ था उनके जन्मदिवस के अवसर पर यह दिन राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है और स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपने जीवन में ढालने के लिए युवाओं को प्रेरित किया जाता है उनके द्वारा जो कथन कहे गए वह जीवन में उतारने योग्य है उनके द्वारा कहा गया कि उठो जागो और लक्ष्य को प्राप्त करो स्वामी विवेकानंद जी के द्वारा सन 1893 में अमेरिका की शिकागो शहर में दिया गया भाषण आज भी जनमानस के पटल पर अपनी अमिट छाप छोड़ता है उनके द्वारा संबोधन में जब भारतीय समुदाय को भाइयों और बहनों कहकर संबोधित किया गया तो संपूर्ण  हॉल तालिया से गड़गड़ाहट से बज उठा, उन्होंने हिंदू धर्म के प्रचार एवं प्रसार के लिए बहुत कार्य किया रामकृष्ण मिशन की स्थापना भी की और 39 वर्ष की अल्पायु में महा समाधि ले ली कार्यक्रम के अवसर पर स्वामी विवेकानंद जी के जीवन चरित्र से संबंधित प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया जिसमें उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को स्वामी विवेकानंद जी की छवि चित्र देकर सम्मानित आदरणीय श्री गोविंद जी के द्वारा किया गया।

इस कार्यक्रम के अवसर पर डॉ विकास शर्मा एवं अखिल भारतीय परिषद के सदस्यों के अलावाराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हरिगढ़ विभाग के विभाग प्रचारक आदरणीय गोविंद जी भाई साहब; अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की केंद्रीय कार्य समिति सदस्य बहन नीति शर्मा जी; अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हाथरस जिले के जिला प्रमुख संजीव सेंगर जी, बागला इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर राजेश शुक्ला जी, संचालन कर रहे छोटे भाई अर्पित वर्मा जी, विभाग संयोजक गौरव रावत जी उपस्तिथ रहे। 

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User