आज से कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 19 तक जारी रहेगा मूसलाधार दौर

यूपी में मानसून एक बार फिर लौट आया है। मंगलवार को बाराबंकी में रिकॉर्ड बारिश हुई। मौसम विभाग ने 19 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Sep 17, 2025 - 09:47
 0  108
आज से कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 19 तक जारी रहेगा मूसलाधार दौर

लखनऊ (आरएनआई) बारिश का दौर एक बार फिर से प्रदेश में लौट रहा है। बुधवार से प्रदेश के कई जिलाें में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी वर्षा तो पश्चिमी यूपी में भी मध्यम से तेज बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। 19 सितंबर के बाद से बारिश का प्रभाव कम होना शुरू होगा। राजधानी लखनऊ में भी बुधवार को दिन में मध्यम तो रात में भारी बारिश के आसार हैं जो बृहस्पतिवार को भी जारी रहेगी।

प्रदेश भर में कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश का दौर चल रहा है। मंगलवार को सबसे अधिक 146 मिमी बारिश बाराबंकी में दर्ज की गई। इसके अलावा गोंडा के कर्नलगंज में 141 मिमी, बहराइच के महसी में 119 मिमी, कैसरगंज में 112 मिमी व नानपारा में 105 मिमी बारिश दर्ज की गई। लखीमपुर के शारदानगर में 104.4 मिमी और अयोध्या में 93.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश बुधवार को भी पूर्वी उत्तर प्रदेश में होगी लेकिन पश्चिमी यूपी में भी कहीं मध्यम तो कहीं तेज बारिश की संभावना है। मंगलवार को बारिश की वजह से रविवार की अपेक्षा तापमान में 4 से 5 डिग्री की कमी दर्ज की गई। बुधवार को तापमान में और कमी आ सकती है।

गोंडा, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या और आसपास के इलाके।
 
यहां भारी वर्षा का येलो अलर्ट
बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, संत कबीर नगर, बस्ती, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, हरदोई, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, अंबेडकर नगर एवं आसपास के इलाकों में।

बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में।
  
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.