आइजीआरएस जनसुनवाई रैंकिंग में शाहजहांपुर को पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है 

Tuesday, September 5, 2023 - 16:38
Updated: 3 years ago
0

शाहजहांपुर। (आरएनआई) शासन ने सोमवार को आइजीआरएस जनसुनवाई की शिकायत, निस्तारण व डिफाल्टर के आधार पर जिलों की रैंकिंग जारी की है। इस रैंकिंग में जिला शाहजहांपुर को पूरे प्रदेश में तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है जबकि जनपद अमेठी को प्रथम स्थान तथा कन्नौज को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। जनपद शाहजहांपुर को 130 में से 128 अंक प्राप्त हुए हैं जोकि पूर्णांक का 98.46 प्रतिशत है। अगस्त महीने में जिलाधिकारी के द्वारा डिफॉल्टरों के विरुद्ध कड़े आदेश जारी किए गए थे, जनपद की यह उपलब्धि जिलाधिकारी के विशेष प्रयासों की ही देन है। 

डीएम व एसपी ऑफिस में 996 सन्दर्भ के फीडिंग का लक्ष्य रखा गया था, अगस्त माह में फीड किए गए कल संदर्भों की संख्या 1125 है जो कि लक्ष्य का 112.95% है।  संदर्भों के भौतिक सत्यापन का लक्ष्य 40 रखा गया था, कुल सत्यापित संदर्भों की संख्या 46 रही जो की कुल लक्ष्य का 115% है| संदर्भों के मार्किंग में औसतन एक दिन का समय लगा। डिफॉल्टर संदर्भों का कुल प्रतिशत 0.58 प्रतिशत रहा। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User