असम में भाजपा-आरएसएस पर जमकर बरसे राहुल गांधी

असम में राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा और उनकी सरकार पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार शायद असम में है।

Thursday, January 18, 2024 - 11:33
0
असम में भाजपा-आरएसएस पर जमकर बरसे राहुल गांधी

गुवाहाटी (आरएनआई) कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ गुरुवार को नगालैंड से असम पहुंची। शिवसागर जिले से शुरू होकर यह यात्रा असम के 17 जिलों से गुजरेगी और 833 किमी का सफर तय करेगी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही यात्रा 15 राज्यों के 110 जिलों से होकर गुजरेगी। 

आरएसएस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मणिपुर में गृहयुद्ध जैसे हालात है। राज्य विभाजित होने की कगार पर पहुंच गया है। प्रधानमंत्री अभी तक वहां नहीं गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा, आरएसएस नफरत फैला रहे हैं। इसके जरिए वह जनता का पैसा लूट रहे हैं।

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा और उनकी सरकार पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार शायद असम में है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User