अलीगढ़ रोड पर चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

Saturday, October 7, 2023 - 21:02
Updated: 3 years ago
0
अलीगढ़ रोड पर चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

हाथरस, (आरएनआई)  जिलाधिकारी अर्चना वर्मा के निदेशन पर नगर पालिका हाथरस की टीम ने अधिशाषी अधिकारी नवनीत संखवार व सदर एसडीएम रवेंद्र कुमार के साथ अलीगढ़ रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया । अतिक्रमण अभियान अलीगढ़ रोड पर नवग्रह मंदिर के निकट से गिर्राज पेट्रोल पंप तक चलाया गया। जिसमें दुकान और मकान से आगे रोड पर अवैध अतिक्रमण करने वाले लोगों के चालान काटे गए, और 9300 रुपये चालान से वसूले भी गए हैं।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नवनीत संखवार ने बताया कि पालिका द्वारा यह अभियान समय समय पर अलग अलग क्षेत्रों में  चलाया जाएगा, उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह लोग  स्वयं अतिक्रमण हटा ले जिससे शहर में आने जाने वाले लोगों को असुविधा न हो।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User