अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए भाजपा कार्यकर्ता रवाना

Feb 11, 2024 - 19:45
Feb 11, 2024 - 21:01
 0  918
अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए भाजपा कार्यकर्ता रवाना

शाहाबाद हरदोई। भारतीय जनता पार्टी ने अयोध्या में भगवान राम लला के दर्शन के लिए कार्यकर्ताओं को भेजना प्रारंभ कर दिया है। इसी क्रम में रविवार को सुबह 6:00 बजे शाहाबाद नगर क्षेत्र से पांच बसों में भाजपा कार्यकर्ता अयोध्या के लिए रवाना किए गए। डाक बंगले के सामने बसों में भाजपा कार्यकर्ताओं को बैठाकर जय श्री राम के नारे के साथ अयोध्या रवाना किया गया। भाजपा कार्यकर्ता नव मनोनीत अध्यक्ष अनिल पांडे पिंटू के नेतृत्व में अयोध्या पहुंचकर भगवान राम के दर्शन करेंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं के सारे खर्चे की जिम्मेदारी भाजपा नगर मंडल पार्टी की होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0