अमर उजाला के 75 वें स्थापना दिवस पर ब्रज साहित्य सेवा मंडल ने किया हर्ष व्यक्त

Tuesday, April 18, 2023 - 18:15
0
अमर उजाला के 75 वें स्थापना दिवस पर ब्रज साहित्य सेवा मंडल ने किया हर्ष व्यक्त

वृन्दावन। छटीकरा रोड़ स्थित श्रीकृष्ण शरणम कॉलोनी में ब्रज साहित्य सेवा मंडल के कार्यालय पर मंडल के द्वारा अति प्रतिष्ठित हिन्दी दैनिक अमर उजाला के 75वें स्थापना दिवस पर अत्यंत हर्ष व्यक्त किया गया।इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए मंडल के अध्यक्ष डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने कहा कि अमर उजाला की स्थापना आज से 75 वर्ष पूर्व स्व. डोरीलाल अग्रवाल व स्व. मुरारीलाल माहेश्वरी ने आगरा के धूलियागंज (सिटी स्टेशन रोड) स्थित एक छोटे से मकान में की थी।जो कि दिन - प्रतिदिन पल्लवित होकर देश के 6 राज्यों व 2 केद्र शासित प्रदेशों से 22 संस्करणों में प्रकाशित हो रहा है। मैं अत्यंत बडभागी हूं जो मुझे अमर उजाला के दोनों ही संस्थापकों का अपार स्नेह प्राप्त रहा।
ब्रज साहित्य सेवा मंडल के संयोजक पंडित बिहारीलाल वशिष्ठ ने कहा कि स्व. डोरीलाल अग्रवाल व स्व. मुरारीलाल माहेश्वरी हिन्दी पत्रकारिता के प्रमुख स्तंभ थे।यदि उन्हें पत्रकारिता जगत का भीष्म पितामह कहा जाए, तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। 
श्रीकृष्ण काली पीठाधीश्वर डॉ. केशवाचार्य महाराज ने कहा कि अमर उजाला को सफलता की नई बुलंदियों तक पहुंचाने में स्व. अतुल माहेश्वरी, स्व. अनिल अग्रवाल व अजय अग्रवाल आदि का अति महत्वपूर्ण योगदान है।जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है।
इस अवसर पर भक्ति मन्दिर के सेवायत डॉ. सहदेव कृष्ण चतुर्वेदी,आचार्य रामविलास चतुर्वेदी,सत्यभान शर्मा, छैल बिहारी शर्मा, आचार्य करण कृष्ण गोस्वामी, आचार्य विष्णुमोहन नागार्च,महंत रमणरेती दास महाराज, डॉ. रमेश चंद्राचार्य महाराज, बाबा रासबिहारी दास महाराज, विष्णुकांत भारद्वाज ब्रजवासी भैया, युगल गोस्वामी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
संचालन ब्रज साहित्य सेवा मंडल के महामंत्री डॉ. राधाकांत शर्मा ने किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User