अपनी सुरक्षा और सम्मान के लिए लामबंद हुए पत्रकार, एसपी को सौंपा ज्ञापन

जांच पड़ताल के बिना ना की जाए कार्रवाई

Thursday, July 11, 2024 - 22:44
Updated: 2 years ago
0
अपनी सुरक्षा और सम्मान के लिए लामबंद हुए पत्रकार, एसपी को सौंपा ज्ञापन

गुना (आरएनआई) पत्रकारों पर हो रहे हमले और उनके साथ होने वाली अभद्रता के बढ़ते मामलों को लेकर पत्रकारों ने चिंता व्यक्त की है। आज पत्रकारों ने एकत्रित होकर इस पर चिंता व्यक्त करते हुए एसपी ऑफिस का रुख किया जहां एसपी संजीव कुमार सिंहा को ज्ञापन सौंपा है और पत्रकारों की सुरक्षा की मांग की है। प्रेस क्लब के अध्यक्ष आनंद सिंह लोढ़ा ने बताया कि पिछले कई दिनों से पत्रकारों के साथ धमकी देने एवं अभद्रता के मामले प्रकाश में आ रहे हैं पिछले दिनों एक व्यवसायी द्वारा हमारे पत्रकार साथी को धमकी दी गई जिससे सभी पत्रकारों में आक्रोश है। इसी मांग को लेकर सभी लोग यहां एकत्रित हुए और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। पत्रकारों ने मांग की है कि किसी भी पत्रकार के ऊपर आरोप लगने से पहले जांच कर ली जाए उसके बाद ही उस पर कार्रवाई की जाए। क्योंकि दुर्भावना बस पत्रकारों को फसाने के लिए इस तरह के कुत्सित प्रयास तेज हो गए हैं। यह वही लोग हैं जिनके अवैध कार्यों को पत्रकारों के द्वारा उठाया जाता है और फिर उनकी आवाज को दबाने के लिए पत्रकारों पर हमले किए जाते हैं, उन्हें धमकी दी जाती है या फिर उनके खिलाफ पुलिस में प्रकरण दर्ज कराने की बात कह कर डराया जा रहा है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User