अनुसूचित वर्ग की महिला पार्षद को दस दिन मे पार्षदी से हटाने की दी धमकी

Thursday, June 29, 2023 - 16:00
0

गुना/चाचौड़ा। भारतीय जनता पार्टी के गुना जिले के भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला पदाधिकारी प्रदीप गुप्ता ने चाचौड़ा बीनागंज नगर परिषद के अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप नाटाणी के सामने बीनागंज के वार्ड क्रमांक 14 से अनुसूचित जाति वर्ग की महिला पार्षद को 10 दिन मे पार्षदी से हटाने की दी धमकी।

जानकारी अनुसार युवा मोर्चा के जिला पदाधिकारी प्रदीप गुप्ता चाचौड़ा बीनागंज नगर परिषद के अध्यक्ष सुनीता नाटाणी के काफी खास है।

वही हम आपको बता दें कि चाचौड़ा बीनागंज नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 14 से अनुसूचित जाति वर्ग से पार्षद का चुनाव लड़कर जीती गेंदी बाई के घर पर पहुंचकर उनसे चर्चा की गई।

इस दौरान चाचौड़ा बीनागंज नगर परिषद के अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप नाटानी और उनके साथ कुछ अन्य लोग भी पहुंचे।

जहां पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला पदाधिकारी प्रदीप गुप्ता ने बात ही बात में वार्ड 14 की पार्षद गेंदी बाई के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग कर उनसे बातचीत की और 10 दिनों के अंदर पार्षदी से हटाने की धमकी दे डाली।

जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें साफ-साफ देखा व सुना जा रहा है कि किस प्रकार से भाजपा युवा मोर्चा के जिला पदाधिकारी प्रदीप गुप्ता के द्वारा वार्ड 14 की पार्षद गेंदी बाई के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग कर बातचीत की जा रही है और अध्यक्ष प्रतिनिधि के सामने ही पार्षदी से हटाने की धमकी भी दी जा रही है।

अब देखना होगा कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि क्या कार्यवाही करते है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User