अनियंत्रित कार घुसी दुकान में हजारों की क्षति

Thursday, December 14, 2023 - 21:05
Updated: 3 years ago
0
अनियंत्रित  कार घुसी दुकान में हजारों की क्षति

सासनी- १४ दिसंबर। आगरा अलीगढ राजमार्ग स्थित पुरानी  सब्जी  मंडी के निकट एक कार अनियंत्रित होकर शटर तोडते हुए एक दुकान में घुस गई। जिससे दुकानदार का हजारों का नुकसान हो गया। तथा कार चालक भी बाल-बाल वच गया।
गुरूवार को मिली जानकारी के अनुसार एक स्कार्पियो कार अलीगढ की ओर से आ रही थी। प्रत्यतक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही पुरानी, सब्जी मंडी के निकट पहुंची वैसे ही  अचानक अनियंत्रित होकर एक दुकान में उसका शटर तोडते हुए घुस गई। जिससे दुकानस्वा मी की दुकान का शटर टूट गया और कार भी क्षतिग्रस्त  हो गई। घटना की जानकारी होने पर राहगीरों और स्थातनीय दुकानदारों की भीड जुट गई। सूचना पा कर पुलिस भी मैके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से कार में फंसे चालक को बाहर निकाला और कार को शटर से अलग किया। इस बीच कोई जनहानि नहीं हुई मगर दुकान स्वासमी का हजारों का नुकसान हो गया। समाचार लिखे जाने तक सभ्रांत लोगों द्वारा दुकान स्वाोमी और कार चालक के बीच समझौते का प्रयास चल रहा था।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User