अदालत ने ड्राइवर को 14 दिन की हिरासत में भेजा, पुलिस ने कहा- नशे में धुत था मिहिर शाह

मुंबई हिट एंड रन मामले में अदालत ने मुख्य आरोप के ड्राइवर राजरिशि बिदावत की न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए बढ़ा दी है।पुलिस का कहना है कि हादसे के समय मुख्य आरोपी मिहिर शाह बुरी तरह से नशे में धुत था। 

Thursday, July 11, 2024 - 17:38
0
अदालत ने ड्राइवर को 14 दिन की हिरासत में भेजा, पुलिस ने कहा- नशे में धुत था मिहिर शाह

मुंबई (आरएनआई) मुंबई के बीएमडब्ल्यू हिट एंड रन मामले में हर दिन नई बातें, नए खुलासे निकलकर सामने आ रहे हैं। मुख्य आरोपी मिहिर शाह ने पहले ही अपना गुनाह कबूल कर लिया है तो दूसरी तरफ उनके परिवार के ड्राइवर, राजरिशि बिदावत ने 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

पुलिस ने बिदावत को प्रमुख महानगरीय न्यायाधीश एसपी भोसले के समक्ष पेश किया। दरअसल, 11 जुलाई को बिदावत की न्यायिक हिरासत खत्म हो रही थी। पुलिस ने अदालत से अनुरोध किया कि बिदावत की न्यायिक हिरासत को बढ़ाया जाए। पुलिस ने कहा कि इस हाई प्रोफाइल मामले की जांच अभी भी जारी है। इसके बाद अदालत ने बिदावत को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उधर मुख्य आरोपी मिहिर शाह को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था। मिहिर शाह को 16 जुलाई तक पुलिस हिरासत में रखा जाएगा। हालांकि, मिहिर के पिता राजेश शाह भी इस मामले में एक अन्य आरोपी हैं और वह फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। 

पुलिस ने अदालत को बताया कि मुख्य आरोपी मिहिर शाह बुरी तरह से नशे में धुत था। मिहिर शाह ने हाल ही में अपना अपराध कबूल कर लिया है। पुलिस जांच के दौरान पता चला है कि मिहिर ने घटना से पहले शराब पी थी। हैरानी की बात यह है कि उसने हादसे वाली रात को दो अलग-अलग जगहों पर जमकर शराब पी थी। 

इस घटना के मुख्य आरोपी मिहिर शाह के पिता, राजेश शाह शिवसेना नेता हैं। हादसे के दिन मिहिर शाह के साथ कार में राजरिशि बिदावत भी बैठे थे। पुलिस ने इस मामले में अदालत के समक्ष आरोप पत्र दायर किया था। आरोप पत्र में बताया गया था कि कावेरी नखवा को एक बार नहीं बल्कि दो बार कार से कुचला गया था। पहले उन्हें करीब डेढ़ किलोमीटर तक कार से घसीटा गया और उसके बाद बांद्रा वर्ली सी लिंक से ठीक पहले कावेरी को कार के बोनट से हटाकर सड़क में रखा गया। इसके बाद बिदावत ने कार चलाई और वहां से जाने से पहले एक बार फिर से महिला को रौंदा गया। पुलिस का कहना है कि हादसे के बाद मिहिर शाह के पिता राजेश शाह ने बिदावत को कार चलाने के निर्देश दिए थे।

पुलिस के मुताबिक, वर्ली कोलीवाड़ा निवासी कावेरी नखवा (45) रविवार को सुबह करीब साढ़े पांच बजे अपने पति प्रदीप के साथ डॉ. एनी बेसेंट मार्ग से गुजर रही थीं, तभी बीएमडब्ल्यू सवार मिहिर शाह ने दंपति के दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। महिला कार के साथ काफी दूरी तक घिसटती चली गई। उन्होंने बताया कि महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मिहिर बांद्रा-वर्ली सी लिंक की ओर भाग गया। छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद वर्ली पुलिस ने मिहिर के पिता राजेश शाह और ड्राइवर बिदावत को हादसे के बाद भागने में मिहिर की मदद करने के आरोप में रविवार को गिरफ्तार कर लिया था। कार का राजेश शाह के नाम पर है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User