अग्नि पीड़ित राम सिंह ने उच्च शिक्षा मंत्री से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई

Thursday, February 1, 2024 - 09:51
Updated: 3 years ago
0
अग्नि पीड़ित राम सिंह ने उच्च शिक्षा मंत्री से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई
अग्निकांड पीड़ित राम सिंह

शाहाबाद हरदोई (आरएनआई)शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खत्ता जमाल खां निवासी राघवेंद्र उर्फ राम सिंह के घर में शार्ट सर्किट से 3 दिन पूर्व आग लग गई थी। इस आग में राम सिंह का सब कुछ जलकर राख हो गया। 10,000 की नगदी सहित लगभग पांच लाख का सामान इस अग्निकांड की भेंट चढ़ गया। राम सिंह मजदूरी पेशा व्यक्ति है। राम सिंह के बच्चों के पास गर्म कपड़े और रजाई गद्दे तक नहीं बचे। ठंड के इस मौसम में राम सिंह के सहयोगियों ने कुछ मदद करके उसके लिए कंबल और बच्चों के लिए गर्म कपड़ों की व्यवस्था की है। मजदूरी पेशा राम सिंह ने शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र की विधायक और प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी से आर्थिक सहायता के लिए फरियाद की है। उसे उम्मीद है की क्षेत्रीय विधायक और उच्च शिक्षा मंत्री काफी दयालु किस्म की नेत्री हैं उसके इस दर्द को सुनकर वह उसकी आर्थिक रूप से मदद अवश्य करेंगी । फिलहाल राम सिंह को पूरा भरोसा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User