'अगर ईरान अमेरिका से परमाणु समझौता नहीं करेगा तो बमबारी..; राष्ट्रपति ट्रंप की धमकी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी आक्रामक नीतियों के कारण लगातार सुर्खियों में हैं। ताजा घटनाक्रम में ट्रंप ने पश्चिम एशियाई देश ईरान को 'अंजाम भुगतने' की चेतावनी दी है। बमबारी की धमकी देते हुए ट्रंप ने परमाणु समझौते का भी जिक्र किया।

Sunday, March 30, 2025 - 21:00
0
'अगर ईरान अमेरिका से परमाणु समझौता नहीं करेगा तो बमबारी..; राष्ट्रपति ट्रंप की धमकी

वॉशिंगटन (आरएनआई) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने परमाणु कार्यक्रम को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिका के साथ समझौता नहीं करता तो उस पर बमबारी की जाएगी। अपनी आक्रामक टैरिफ नीतियों के कारण लगातार चर्चा में बने हुए ट्रंप ने ईरान पर भी अतिरिक्त शुल्क लगाने की चेतावनी दी है। ट्रंप ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, अमेरिकी और ईरानी अधिकारियों के बीच बातचीत हो रही है, लेकिन फिलहाल वे इस संबंध में विस्तार से नहीं बता सकते।

ट्रंप ने कहा, अगर ईरान अमेरिका के साथ समझौता नहीं करता तो बमबारी होगी। एक संभावना यह भी है कि अगर वे डील से इनकार करेंगे तो अमेरिका ईरान पर सेंकेडरी टैरिफ यानी अतिरिक्त शुल्क लगा देगा। ट्रंप ने यह भी बताया कि उन्होंने चार साल पहले भी ऐसा किया था।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User