RSS से जुड़ा पैसा मंजूर नहीं', मोहन भागवत के दौरे के बीच 100 अमेरिकी नेताओं ने ठुकराया चंदा, सियासी बवाल

Wednesday, September 2, 2026 - 17:09
0
RSS से जुड़ा पैसा मंजूर नहीं', मोहन भागवत के दौरे के बीच 100 अमेरिकी नेताओं ने ठुकराया चंदा, सियासी बवाल

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की उत्तरी अमेरिका यात्रा के बीच अमेरिका में एक राजनीतिक संकल्प को लेकर चर्चा तेज हो गई है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमेरिका के करीब 100 निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, सांसदों और भावी उम्मीदवारों ने आरएसएस और उससे जुड़े हिंदू राष्ट्रवादी संगठनों से कथित तौर पर मिलने वाले राजनीतिक चंदे को स्वीकार नहीं करने की प्रतिज्ञा की है। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

रिपोर्ट के अनुसार, फंड और राजनीतिक चंदा ठुकराने वाले नेताओं में कई प्रमुख अमेरिकी राजनेताओं और उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। भारतीय-अमेरिकी सांसद रो खन्ना, प्रमिला जयपाल और न्यूयॉर्क से कांग्रेस उम्मीदवार ब्रैड लैंडर ने इस मुहिम का समर्थन किया है।

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि रो खन्ना ने एक प्रो-मागा अरबपति से मिले 6,600 डॉलर के फंड को वापस करने की घोषणा की। उनका कहना था कि इस चंदे के तार कथित तौर पर आरएसएस समर्थित नेटवर्क से जुड़े हुए हैं।

यह घटनाक्रम आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की उत्तरी अमेरिका यात्रा के दौरान सामने आया है। विदेशों में धार्मिक स्वतंत्रता और उत्पीड़न से जुड़े मामलों पर नजर रखने वाले अमेरिकी स्वतंत्र एवं द्विदलीय आयोग यूएससीआईआरएफ ने भी उनकी यात्रा का विरोध किया और आरएसएस नेताओं पर प्रतिबंध तथा उनके अमेरिका में प्रवेश को लेकर कार्रवाई की मांग की है।

हालांकि, रिपोर्ट में किए गए दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। ऐसे में चंदा ठुकराने वाले नेताओं की संख्या, संकल्प की प्रकृति और आरएसएस से कथित संबंधों को लेकर आधिकारिक या स्वतंत्र पुष्टि सामने आना बाकी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User