दिल्ली में 11 सितंबर को सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के चलते केंद्र सरकार का आदेश

Thursday, September 3, 2026 - 18:00
0
दिल्ली में 11 सितंबर को सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के चलते केंद्र सरकार का आदेश

18वें ब्रिक्स लीडर्स समिट के चलते 11 सितंबर 2026 को नई दिल्ली स्थित केंद्र सरकार के सभी कार्यालयों में छुट्टी रहेगी। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। 12 और 13 सितंबर को शनिवार और रविवार होने के कारण नियमित अवकाश रहेगा।

ब्रिक्स लीडर्स समिट का आयोजन 11 से 13 सितंबर तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में किया जाएगा। इस दौरान ब्रिक्स बिजनेस फोरम और ब्रिक्स लीडर्स समिट समेत कई महत्वपूर्ण बैठकें होंगी। सम्मेलन में सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों और प्रतिनिधिमंडलों के शामिल होने की उम्मीद है।

ब्रिक्स में ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, भारत, इंडोनेशिया, ईरान, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं। इसके अलावा बेलारूस, क्यूबा, बोलीविया, कजाकिस्तान, मलेशिया, नाइजीरिया, थाईलैंड, युगांडा, उज्बेकिस्तान और वियतनाम समेत सहयोगी देशों के प्रतिनिधि भी नई दिल्ली पहुंचेंगे।

विदेशी मेहमानों की आवाजाही और सुरक्षा को देखते हुए नई दिल्ली में व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। दिल्ली पुलिस की सलाह और कार्यक्रम के दौरान संभावित यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए 11 सितंबर को केंद्र सरकार के कार्यालय बंद रखने का निर्णय लिया गया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से भी यातायात को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है।

ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने वाले राष्ट्राध्यक्षों और प्रतिनिधिमंडलों के ठहरने के लिए नई दिल्ली के कई प्रमुख होटलों में व्यवस्था की गई है। इनमें ताज होटल, मौर्य शेरेटन, ली मेरिडियन, अशोक होटल, सम्राट होटल, क्लेरिजेस होटल, लीला होटल, शांगरी-ला, जनपथ होटल और ताज मान सिंह होटल समेत कई होटल शामिल हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User