PM मोदी को एक और सर्वोच्च अंतरराष्ट्रीय सम्मान, ओमान ने दिया ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’

Dec 18, 2025 - 17:15
 0  162
PM मोदी को एक और सर्वोच्च अंतरराष्ट्रीय सम्मान, ओमान ने दिया ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’

मस्कट (आरएनआई)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक और सर्वोच्च अंतरराष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया है। ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक अल सईद ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में उनके अहम योगदान के लिए प्रधानमंत्री मोदी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ से सम्मानित किया। यह सम्मान ओमान की राजधानी मस्कट में आयोजित एक विशेष समारोह में प्रदान किया गया।

प्रधानमंत्री मोदी वर्तमान में तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में ओमान पहुंचे थे। वे 15 से 18 दिसंबर के बीच जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान के दौरे पर रहे और ओमान से ही स्वदेश लौटेंगे। इस सम्मान के साथ प्रधानमंत्री मोदी अब तक 28 देशों के सर्वोच्च सम्मान प्राप्त कर चुके हैं, जो किसी भी भारतीय नेता के लिए एक रिकॉर्ड है।

इन सम्मानों में रूस का ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रू’, संयुक्त अरब अमीरात का ‘जायद मेडल’, फ्रांस का ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर’, मालदीव का ‘रूल ऑफ इज्जुद्दीन’ सहित नाइजीरिया, साइप्रस और फिजी जैसे देशों के प्रतिष्ठित पुरस्कार शामिल हैं।

इससे पहले, इथियोपिया ने भी प्रधानमंत्री मोदी को ‘ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’ से सम्मानित किया था। यह सम्मान इथियोपिया के प्रधानमंत्री डॉ. अबी अहमद अली ने प्रदान किया और पीएम मोदी यह सम्मान पाने वाले दुनिया के पहले प्रधानमंत्री बने।

इसके अलावा, संयुक्त राष्ट्र द्वारा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए प्रधानमंत्री मोदी को ‘चैंपियन ऑफ द अर्थ’ पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। ये सभी सम्मान न केवल प्रधानमंत्री मोदी की व्यक्तिगत उपलब्धियों को दर्शाते हैं, बल्कि वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा, प्रभाव और नेतृत्व क्षमता का भी प्रमाण हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना के साथ वैश्विक दक्षिण की आवाज को मजबूती से आगे बढ़ाया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.