ED को सौरभ भारद्वाज की खुली चुनौती: "गिरफ्तार करना है तो कर लो", बोले- आज करूंगा बड़ा खुलासा

देर रात अपने समर्थकों से घिरे भारद्वाज ने कहा कि मैंने उनको (ईडी) तीन बार अपनी गिरफ्तारी की पेशकश की। भारद्वाज ने कहा कि ने ईडी क्या है इसके बारे में बड़ा खुलासा बुधवार को किया जाएगा। 

Aug 27, 2025 - 10:21
 0  54
ED को सौरभ भारद्वाज की खुली चुनौती: "गिरफ्तार करना है तो कर लो", बोले- आज करूंगा बड़ा खुलासा

नई दिल्ली (आरएनआई) दिल्ली सरकार में पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दिन भर चली ईडी की छापामारी के बाद रात को हुंकार भरी कि बुधवार को वह बड़ा खुलासा करेंगे। देर रात अपने समर्थकों से घिरे भारद्वाज ने कहा कि मैंने उनको (ईडी) तीन बार अपनी गिरफ्तारी की पेशकश की। भारद्वाज ने कहा कि ने ईडी क्या है इसके बारे में बड़ा खुलासा बुधवार को किया जाएगा। 

दिल्ली आप अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मैंने ईडी की टीमों से कहा कि अगर वे मुझे गिरफ्तार करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं। मैंने उन्हें तीन बार यह प्रस्ताव दिया... मैं अरविंद केजरीवाल का अनुयायी हूं। मैं आपकी इच्छा के अनुसार काम नहीं करूंगा... मैं कल एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा... वे प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद मुझे गिरफ्तार भी कर सकते हैं। 

इससे पहले कल सुबह दिल्ली में आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज के घर समेत 13 ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय ने छापा मारा। यह कार्रवाई अस्पताल निर्माण में हुए घोटाले को लेकर की गई है। ईडी अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रवर्तन निदेशालय की एक टीम ने अस्पताल निर्माण में अनियमितताओं से जुड़े धन शोधन मामले में आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज के आवास पर छापा मारा है। ई़डी की कार्रवाई देर रात तक चलती रही।  

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष की नेता आतिशी ने कहा कि ईडी ने सौरभ भारद्वाज के आवास पर 20 घंटे तक तलाशी ली। सौरभ भारद्वाज के आवास पर छापेमारी क्यों की गई?... ये छापेमारी सिर्फ ध्यान भटकाने के लिए की गई। आप की ताकत है कि वह कभी झुकती नहीं और इसीलिए भाजपा आप से डरती है।'

सौरभ भारद्वाज के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पर आम आदमी पार्टी की ओर से बयान सामने आया है। आप ने इस कार्रवाई को ध्यान भटकाने की रणनीति बताया है। साथ ही दावा किया है कि उनके खिलाफ मामला झूठा है। आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने ईडी की कार्रवाई पर कहा कि छापेमारी ध्यान भटकाने की रणनीति है। यह मामला उस समय का है जब भारद्वाज किसी मंत्री पद पर नहीं थे। यह मामला झूठा है। 

वहीं आप सांसद संजय सिंह ने ईडी की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनके के खिलाफ दर्ज मामला झूठा और निराधार है। क्योंकि जिस समय ईडी ने मामला दर्ज किया था, उस समय वह मंत्री भी नहीं थे। आप नेताओं के खिलाफ झूठे मामले दर्ज करना और उन्हें जेल में डालना मोदी सरकार की नीति है। भाजपा सरकार सभी आप नेताओं को एक-एक करके परेशान कर रही है और उन्हें जेल में डाल रही है। पीएम मोदी की फर्जी डिग्री से ध्यान हटाने के लिए छापेमारी की जा रही है। पीएम मोदी की फर्जी डिग्री पर चर्चा न हो, इसके लिए ईडी ने कार्रवाई की है। 

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि आज सौरभ भारद्वाज के घर पर छापा मारा गया है। क्योंकि कल से पूरे देश में पीएम मोदी की डिग्री को लेकर चर्चा की। जो डिग्री फर्जी है। ये रेड उस से ध्यान भटकाने के लिए की गई है। सत्येंद्र जैन को भी तीन साल जेल में रखा लेकिन बाद में सीबीआई और ईडी ने कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट फाइल की। इस से साफ है कि आम आदमी पार्टी के नेताओं पर किए गए सारे केस फर्जी और झूठे हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.