68वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा जूडो प्रतियोगिता में प्रथम दिवस के हुए मुकाबले

Saturday, September 21, 2024 - 21:15
Updated: 2 years ago
0
68वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा जूडो प्रतियोगिता में प्रथम दिवस के हुए मुकाबले

गुना (आरएनआई) जिले में 68वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता-2024 का आयोजन किया जा रहा है। जो 24 सितंबर तक आयोजित किया जायेगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी द्वारा गई जानकारी अनुसार शनिवार को उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में 68वीं राज्य स्तरीय जूडो 14 एवं 17 वर्ष बालक, बालिका प्रतियोगिता के खेलों के प्रथम दिवस पर विभिन्न संभागों के मध्य आयु वर्ग के प्रतिभागी खिलाडय़िों के मध्य व्हाउट की गई एवं आज प्रतियोगिता में 12 विजेता, 12 उपविजेता एवं 24 खिलाडिय़ों द्वारा तृतीय स्थान प्राप्त किया जावेगा। प्रथम दिवस के समस्त मैचों के द्वोरान सुनील शर्मा सचिव जिला जूडो संघ एवं संचालनालय से नियुक्त फील्ड आफिसर डीएस धुर्वे के मार्गदर्शन में संचालनालय के आफिशियल्स एवं जिला जूडो संघ से नियुक्त आफिशियल्स के द्वारा प्रतियोगिता में व्हाउट सम्पन्न कराई जा रही है।  मैच के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी एवं आयोजन सचिव चन्द्रशेखर सिसौदिया एवं प्राचार्य उत्कृष्ट उ.मा.वि. एच.एन.जाटव द्वारा भी खिलाडय़िों से परिचय प्राप्त कर खिलाडय़िों का उत्साहवर्धन किया गया।

राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिमता आज के परिणाम
 जूडो प्रतियोगिता बालिका 14 वर्ष में आज 23 किलोग्राम वजन समूह में ग्वालियर संभाग की खिलाडी लक्ष्मी भिलाला को प्रथम, जनजातिय विभाग संभाग से रेणुका उईके को द्वितीय, इन्दौर संभाग के रंगत शाह एवं जबलपुर संभाग के इरतिका कश्यप को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ इसी प्रकार 27 किलोग्राम वजन समूह में ग्वालियर संभाग की खिलाडी शिवानी को प्रथम, जनजातिय विभाग संभाग से साक्षी सेलुकर को द्वितीय, उज्जैन संभाग से रोशनी एवं भोपाल संभाग की परिधी यदुवंशी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ हैं।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User