2020 राष्ट्रपति चुनाव में नतीजे पलटने की कोशिश से जुड़े केस में ट्रंप की मांग

जज चुटकन ने अन्य केसों की सुनवाई के साथ यह संकेत दिए हैं कि ट्रंप को सजा मिलनी चाहिए और उन्हें जेल में बंद कर दिया जाना चाहिए। इसलिए उन्हें हटना चाहिए।

Tuesday, September 12, 2023 - 08:00
0
2020 राष्ट्रपति चुनाव में नतीजे पलटने की कोशिश से जुड़े केस में ट्रंप की मांग
डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव के नतीजे पलटने की कोशिश से जुड़े मामले की सुनवाई कर रहीं जज तान्या चुटकन।

वॉशिंगटन। (आरएनआई) अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ऊपर लगे 2020 के चुनाव को नतीजों को पलटने की कोशिश से जुड़े एक मामले में नई मांग रख दी है। ट्रंप ने केस की सुनवाई कर रहीं जज को उनके मामले से पीछे हटने के लिए कहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप के वकील ने अमेरिकी जिला न्यायालय की जज तान्या चुटकन के कुछ बयानों का हवाला देते हए उन्हें ट्रंप के खिलाफ पूर्वाग्रहों से ग्रसित करार दिया है। 

हाल ही में जब जज चुटकन ने छह जनवरी के अमेरिकी संसद भवन (कैपिटल हिल) में हुई हिंसा के मामले में दो आरोपियों को सजा सुनाई तो यह साफ था कि उन्होंने ट्रंप के खिलाफ कुछ भी साबित होने से पहले ही उन्हें दोषी मान लिया है।

ट्रंप के वकीलों ने कहा है, "जज चुटकन ने अन्य केसों की सुनवाई के साथ यह संकेत दिए हैं कि ट्रंप को सजा मिलनी चाहिए और उन्हें जेल में बंद कर दिया जाना चाहिए। इस तरह के बयान ट्रंप के खिलाफ 2020 के राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे पलटने से जुड़े मामले के शुरू होने से पहले ही बिना कोई प्रक्रिया पूरी किए दिए गए थे, जो कि स्वाभाविक तौर पर उन्हें (जज चुटकन को) अयोग्य ठहराए जाने के लिए काफी हैं।

वॉशिंगटन डीसी की एक संघीय अदालत में ट्रंप के मामले की सुनवाई जारी है। हाल ही में ग्रैंड जूरी ने ट्रंप के खिलाफ मामले में सुनावई की थी। इसमें विशेष अधिवक्ता जैक स्मिथ दलीलों और सबूतों को परखने के बाद अदालत ने ट्रंप को राष्ट्रपति चुनाव के परिणामों को पलटने के प्रयासों का आरोपी माना है। उनके खिलाफ इसी केस में अब आगे सुनवाई जारी है।

 तान्या छुटकन 6 जनवरी, 2021 में वाशिंगटन पर हमला करने वाले ट्रंप समर्थकों के लिए एक कठोर दंड देने वाली जज के रूप में पहचानी जाती हैं। उन्हें ट्रंप द्वारा नियुक्त फ्लोरिडा के संघीय न्यायाधीश एलीन कैनन की तुलना में अधिक 'सख्त' माना जाता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User