2 मार्च को मुरैना से मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, सभी बड़े नेता होंगे शामिल

Mar 1, 2024 - 15:10
Mar 1, 2024 - 15:10
 0  1.6k
2 मार्च को मुरैना से मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, सभी बड़े नेता होंगे शामिल

भोपाल (आरएनआई) राहुल गांघी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा कल 2 मार्च को धौलपुर (राजस्थान) सीमा से दोपहर 1.30 बजे मध्यप्रदेश के मुरैना में प्रवेश करेगी और ग्वालियर, रतलाम, देवास, गुना, राजगढ़ और उज्जैन से होकर गुज़रेगा। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए इन 7 सीटों पर इस यात्रा को कांग्रेस काफ़ी अहम मान रही है। इस दौरान राहुल गांधी रोड शो के साथ कई सभाओं को भी संबोधित करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा कल 2 मार्च को दोपहर 1.30 बजे मध्यप्रदेश के मुरैना में प्रवेश करेगी। कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष योगेश यादव के नेतृत्व और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित पार्टी के अन्य नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों की उपस्थिति में पार्टी ध्वज को सलामी देकर उत्तरप्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को ध्वज सौंपने का कार्यक्रम दोपहर 2 बजे जे.बी. ढाबा, पिपरई (देवपुरी ढाबा) में किया जायेगा। न्याय यात्रा के 2 मार्च के प्रभारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव मप्र प्रभारी शिव भाटिया, राज्यसभा सांसद अशोक सिंह और पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ.गोविंद सिंह हैं।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा दोपहर 2.30 बजे अंडर ब्रिज के पास मुरैना में रोड शो होगा,जहां राहुल गांधी का भव्य स्वागत भी किया जायेगा। इसके बाद शाम 5 बजे ग्वालियर शहर में यात्रा का स्वागत और ग्वालियर में ही चार शहर नाका से जीरा चौक तक रोड शो होगा। फिर राहुल गांधी का संबोधन होगा। यात्रा का रात्रि विश्राम गोल्डन लोटस गार्डन में होगा। केके मिश्रा ने बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा से सेवादल के अध्यक्ष, प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, विधायक, विधायक प्रत्याशी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, मोर्चा संगठनों के अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, लोकसभा समन्वय समीतियां, सभी पार्षदगण, पंचायत प्रतिनिधियों आदि सहित अन्य प्रतिनिधिगण भी यात्रा से जुड़ेंगे। मध्य प्रदेश में इस 5 दिवसीय यात्रा के दौरान दोपहर एक बजे राहुल गांधी मीडिया से भी मुख़ातिब होंगे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0