15 साल बाद साधु बनकर लौटा सॉफ्टवेयर इंजीनियर, पत्नी ने भीड़ के साथ घेरकर की पिटाई

Sunday, March 15, 2026 - 10:52
0
15 साल बाद साधु बनकर लौटा सॉफ्टवेयर इंजीनियर, पत्नी ने भीड़ के साथ घेरकर की पिटाई

मथुरा (आरएनआई)। जिले के बलदेव क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां 15 साल पहले पत्नी और बच्चों को छोड़कर प्रेमिका के साथ रहने चला गया एक युवक अचानक साधु के वेश में लौट आया। जैसे ही उसकी पत्नी को इसकी सूचना मिली, उसने उसका पीछा कर लिया और मांट रेलवे क्रॉसिंग के पास उसे पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर जमा भीड़ ने उसकी कार का शीशा तोड़ दिया और जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे हिरासत में लेकर थाने ले गई।

जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला की शादी करीब 19 साल पहले थाना मांट क्षेत्र के एक युवक से हुई थी। युवक मूल रूप से पठानकोट का रहने वाला था और जालंधर की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम करता था। आरोप है कि वहीं उसकी कंपनी में काम करने वाली एक महिला से उसके संबंध बन गए। इसके बाद उसने अपनी पत्नी और बच्चों को छोड़ दिया और प्रेमिका के साथ रहने लगा।

बताया जा रहा है कि लंबे समय तक परिवार से दूर रहने के बाद वह हाल ही में साधु के वेश में राया क्षेत्र में आया था। इसकी जानकारी जैसे ही उसकी पत्नी को मिली, उसने अपने परिचितों और स्थानीय लोगों की मदद से मांट रेलवे क्रॉसिंग के पास उसे रोक लिया। इसी दौरान गुस्साई भीड़ ने उसकी कार का शीशा तोड़ दिया और उसकी पिटाई कर दी। घटना के दौरान सड़क पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और साधु के वेश में आए व्यक्ति को अपने साथ थाने ले गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User