14 वर्षीय छात्रा ने बाग में दुपट्टे से फांसी लगाकर की जीवन लीला समाप्त
कछौना, हरदोई (आरएनआई) कोतवाली क्षेत्र कछौना के अंतर्गत ग्राम नारायणदेव में शुक्रवार की सुबह एक छात्रा का शव बाग में फंदे से लटकता मिला। इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली कछौना के ग्राम नारायणदेव में शुक्रवार की सुबह राहगीरों ने आम के बाग में एक छात्रा का शव लटकता देखा, राहगीरों की सूचना पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंचे, मृतक छात्रा की पहचान महक (14) पुत्री रामजीवन के रूप में हुई। मृतका एसबीएस इंटर कॉलेज बालामऊ में कक्षा 9 की छात्रा थी। वह सुबह शौच के लिए परिजनों को बताकर घर से निकली थी। गांव के बाहर कन्हई के आम के बाग में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर कछौना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता ने बताया महक पिछले कुछ दिनों से बीमार रहती थी और वह उसी उलझन ने थी। उन्होंने आशंका जताई हैं कि बीमारी से परेशान होकर मृतका ने यह कदम उठाया है। परिजन रामजीवन हरिद्वार में मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। परिजन रामजीवन की दो बेटी व दो भाई थे, जिसमें से एक बेटी ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। प्रभारी निरीक्षक कछौना प्रेम सागर ने बताया परिजनों ने इस मामले में किसी पर कोई आप नहीं लगाया है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



