10 राज्यों में अगले पांच दिन तक तेज लू; पश्चिम से लेकर पूर्वोत्तर तक तूफान-बारिश के साथ गिरेंगे ओले

25 अप्रैल तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में मौसम गर्म और आर्द्र रह सकता है। 24 अप्रैल तक मराठवाड़ा, बिहार, झारखंड में भी प्रचंड गर्मी पड़ेगी और उमस बनी रहेगी। 22 और 23 अप्रैल को कोंकण और गोवा, 24 और 25 अप्रैल को मध्य महाराष्ट्र और 22-24 अप्रैल के दौरान गुजरात के दक्षिणी भाग में भी गर्म और आर्द्र मौसम रहने की संभावना है।

Tuesday, April 22, 2025 - 04:11
0
10 राज्यों में अगले पांच दिन तक तेज लू; पश्चिम से लेकर पूर्वोत्तर तक तूफान-बारिश के साथ गिरेंगे ओले

नई दिल्ली (आरएनआई) उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत के ज्यादातर इलाकों को अभी भीषण गर्मी और लू से राहत नहीं मिलने वाली है। पंजाब और हरियाणा से लेकर बंगाल और ओडिशा तक अगले चार से पांच दिन भीषण गर्मी के साथ ही तेज लू चलने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमोत्तर से पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में अलग-अलग स्थानों पर आंधी-तूफान और भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। कुछ जगहों पर तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की भी वृद्धि दर्ज की जा सकती है।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, 25, 26 अप्रैल तक मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में लू चलेगी। 22-25 अप्रैल के दौरान हरियाणा और ओडिशा में और 22-26 के दौरान पंजाब में तीव्र गर्म हवाएं चलने की संभावना है। 23 से 26 अप्रैल के दौरान पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाके और पश्चिमी राजस्थान में लू चल सकती है। वहीं, 25 और 26 अप्रैल को बिहार और झारखंड में गर्मी का तीव्र प्रकोप देखा जा सकता है।

आईएमडी के मुताबिक, 25 अप्रैल तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में मौसम गर्म और आर्द्र रह सकता है। 24 अप्रैल तक मराठवाड़ा, बिहार, झारखंड में भी प्रचंड गर्मी पड़ेगी और उमस बनी रहेगी। 22 और 23 अप्रैल को कोंकण और गोवा, 24 और 25 अप्रैल को मध्य महाराष्ट्र और 22-24 अप्रैल के दौरान गुजरात के दक्षिणी भाग में भी गर्म और आर्द्र मौसम रहने की संभावना है।

अगले छह दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने की संभावना है। अगले 3 दिनों के दौरान मध्य भारत और गुजरात में अधिकतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। वहीं, मध्य भारत अगले 24 घंटे के बाद 6 दिनों के दौरान पारा 2-3 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ सकता है। पूर्वी भारत में भी अधिकतम तापमान 4-6 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है।

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 24 और 27 के दौरान राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बारिश के साथ हिमपात होने की भी संभावना है। बीते 24 घंटे के दौरान भी राज्य के किनौर और चांबा में भारी बारिश दर्ज की गई और मैदान इलाकों में हल्की बारिश हुई। शिमला जिले के ऊपरी क्षेत्रों, मंडी, लाहौल-स्पीति, चंबा और कांगड़ा के पालमपुर में ओले गिरे।
 
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User