हाथरस मे पी. डब्ल्यू. डी. के ठेकेदारों का लगातार 21वें दिन टेंडरों का बहिष्कार निरन्तर जारी

Saturday, November 30, 2024 - 20:48
Updated: 2 years ago
0
हाथरस मे पी. डब्ल्यू. डी. के ठेकेदारों का लगातार 21वें दिन टेंडरों का बहिष्कार निरन्तर जारी

हाथरस (आरएनआई) आज दिनांक 30.11.2024 को लोक निर्माण विभाग, हाथरस में ठेकेदार बन्धुओं की मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें पी. डब्लू. डी. हाथरस ठेकेदार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष चन्द्रभान शर्मा की अध्यक्षता में मीटिंग का आयोजन किया गया । जिसमे प्रदेश संगठन के आवाह्न पर बहिष्कार कार्यक्रम को आगे और तेज़ी से जारी रखने की आवश्यकता है क्योकि 18.11.2024 प्रमुख अभियंता विकास और लो. नि. वि. के सलाहकार वी. के.सिंह के द्वारा हम लोगों की 6 सूत्री मांगो पर सहमती जताते हुए माँगों को शासन मे प्रषित किया था।लेकिन आज दिनांक 30.11.2024 तक 12 दिन होने के उपरांत भी प्रमुख अभियंता विकास एवं विभाग अध्यक्ष लो. नि. वि. लखनऊ के द्वारा कोई भी निर्णय नहीं लिया गया है । ऐसी स्थिति में एकता को क़ायम रखते हुए भविष्य में अपने कार्य को बचाने के लिए टेंडर्स बहिष्कार कार्यक्रम और संघर्ष को जारी रखा जाएगा ।हाथरस के समस्त ठेकेदारों के द्वारा पाँच साल के अनुरक्षण लगाये जाने वाली निविदाओं  के विरोध मे व 6 गुना रोयल्टी कटौती के सम्बन्ध व जी. एस. टी. के डिफरेंस के भुगतान एवं डिपोजिट में काटी गई धनराशि के भुगतान सहित कई अन्य समस्याओं पर विचार किया गया। ठेकेदारो के विचारों पर सहमति जताते हुए ठेकेदार एसोशिएशन हाथरस के जिलाध्यक्ष अनिल राजपूत , महामंत्री राजेश सारस्वत, उपाध्यक्ष  राज कुमार पोनिया, कोषाध्यक्ष सुरेश चंद शर्मा ,, महासचिव चिन्तन पाठक सहित जनपद के सभी ठेकेदारों के द्वारा निविदाओं के बहिष्कार जारी रखने का निर्णय लिया गया ठेकेदारों का कहना है कि जब तक सभी मांगे नहीं मानी जायेगी। तब तक टैंडरो का बहिष्कार जारी रहेगा और कोई भी ठेकेदार टेंडर प्रक्रिया में भाग नहीं लेगा। मीटिंग में जनपद के निम्न ठेकेदारों की उपस्थिति रही। संरक्षक श्री राम कुमार शर्मा ,  मण्डल अध्यक्ष किशन  कुमार सारस्वत , कप्तान सिंह ठेनुआ ,अमित अग्रवाल, मनीष अग्रवाल , सुरेन्द्र शर्मा ,  सत्यपाल सिंह ,  वरुण दीक्षित ,प्रवेश यादव , अजय रावत , अनुराग दीक्षित ,राहुल कौशिक ,दीपक गोस्वामी , हेमंत शर्मा ,  विमल चौधरी ,  राम कुमार वर्मा, जयप्रकाश चौधरी,  जितेन्द्र पराशर,  रवि सारस्वत  विनय प्रताप सिंह , प्रवीण सारस्वत , संजीव पांडेय , स्वेतांक पचौरी , राकेश कुमार शर्मा ,मृदुल कौशल ,गोपाल अग्निहोत्री ,विष्णु दीक्षित ,सत्यप्रकाश, रवि ,मुकेश शर्मा ,राजपाल सिंह ,विपिन श्रोति ,अजीत सिंह ,आशीष शर्मा ,विकास भारद्वाज ,गौरव लवानिया आदि ठेकेदार उपस्थित रहे


Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User