हरियाणा: बिश्नोई सभा के राष्ट्रीय प्रधान देवेंद्र बुडिया पर दुष्कर्म का मामला दर्ज

पुलिस को दी गई शिकायत में युवती ने बताया कि देवेंद्र ने अपनी बॉलीवुड एक्टर सलमान खान से पहचान होने की बात कहकर उसे स्टार बनाने का वादा किया। साथ ही धमकी दी कि यदि उसने इस बारे में किसी को बताया तो उसे जान से मार देंगे।

Saturday, January 25, 2025 - 15:00
0
हरियाणा: बिश्नोई सभा के राष्ट्रीय प्रधान देवेंद्र बुडिया पर दुष्कर्म का मामला दर्ज

हिसार (आरएनआई) हिसार के आदमपुर क्षेत्र में एक युवती ने अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बुडिया के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। युवती का आरोप है कि देवेंद्र बुडिया ने विदेश भेजने और स्टार बनाने का झांसा देकर कई बार उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

पुलिस को दी गई शिकायत में युवती ने बताया कि देवेंद्र ने अपनी बॉलीवुड एक्टर सलमान खान से पहचान होने की बात कहकर उसे स्टार बनाने का वादा किया। साथ ही धमकी दी कि यदि उसने इस बारे में किसी को बताया तो उसे जान से मार देंगे। युवती ने बताया कि आरोपी ने उसे चंडीगढ़ के होटल हयात और जयपुर में अपने फ्लैट पर बुलाया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस उत्पीड़न से परेशान होकर उसने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर राजस्थान के जोधपुर निवासी देवेंद्र बुडिया के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 354 और 506 के तहत मामला दर्ज किया है।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User