हरदोई में कंटेनर से टकराकर गड्ढे में गिरी बस, चालक की मौके पर मौत 9 घायल

Tuesday, February 3, 2026 - 14:38
Updated: 6 months ago
0
हरदोई में कंटेनर से टकराकर गड्ढे में गिरी बस, चालक की मौके पर मौत 9 घायल

हरदोई (आरएनआई) कोतवाली कछौना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ–हरदोई हाईवे पर कटियार ऊँ गांव के पास तेज रफ्तार निजी बस और कंटेनर की भिड़ंत हो गई। भीषण दुर्घटना में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार 9 यात्री घायल हो गए। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खाई में जा गिरी।

जानकारी के अनुसार हरदोई से लखनऊ की ओर जा रही निजी बस तेज गति में थी। इसी दौरान मल्हपुर रेलवे क्रॉसिंग की ओर से आ रहा कंटेनर जैसे ही लखनऊ दिशा में मुड़ा, बस चालक संतुलन नहीं बना सका और बस कंटेनर में पीछे से टकरा गई।
हादसे के समय बस में लगभग 30 से 35 यात्री सवार थे। दुर्घटना में मेंसर बानो, अखनूर, बालकराम, बबलू, पवन कुमार, मालती, मोहित, अवधेश और ममता घायल हो गए। टक्कर की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को बस से बाहर निकाला।

सूचना मिलने पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे में बस चालक राजू उर्फ गोपाल (45) पुत्र रामपाल शर्मा, निवासी जूरा, थाना सुरसा की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Laxmi Kant Pathak

Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)

Comments (0)

User